Tags

सोना पहुंचा सातवें आसमान पर! आज 27 जनवरी को ₹1.62 लाख के करीब पहुंचा भाव; जानें 22k और 24k का सटीक रेट।

सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 27 जनवरी को 24 कैरेट गोल्ड ₹1.62 लाख के करीब पहुँच कर इतिहास रच रहा है। क्या यह खरीदारी का सही समय है या दाम और बढ़ेंगे? अपने शहर के 22k और 24k के सटीक रेट्स और IBJA के ताज़ा आंकड़े यहाँ देखें।

By Pinki Negi

सोना पहुंचा सातवें आसमान पर! आज 27 जनवरी को ₹1.62 लाख के करीब पहुंचा भाव; जानें 22k और 24k का सटीक रेट।
सोना पहुंचा सातवें आसमान पर

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 27 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार छठे दिन बढ़त के साथ 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुँच गया। वहीं, रिटेल मार्केट (Goodreturns) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,100 रुपये के स्तर को छू गई है। केवल भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 5,026 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाइयों पर है। जानकारों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने की चमक लगातार बढ़ रही है, जिससे आम खरीदारों के लिए अब सोना खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

IBJA गोल्ड रेट्स (27 जनवरी 2026)

आज बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सुबह के मुकाबले दोपहर तक सोने की कीमतों में बड़ी उछाल दर्ज की गई:

सोने की शुद्धता (Carat)सुबह का रेट (₹/10g)दोपहर का रेट (₹/10g)अंतर (बढ़त)
24 कैरेट₹ 1,54,310₹ 1,59,027+ ₹ 4,717
23 कैरेट₹ 1,53,692₹ 1,58,390+ ₹ 4,698
22 कैरेट₹ 1,41,348₹ 1,45,669+ ₹ 4,321
18 कैरेट₹ 1,15,733₹ 1,19,270+ ₹ 3,537
14 कैरेट₹ 90,271₹ 93,031+ ₹ 2,760

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹162100₹148600₹121610
मुंबई₹161950₹148450₹121460
कोलकाता₹161950₹148450₹121460
चेन्नई₹163910₹150250₹125000
पटना₹162000₹148500₹121510
लखनऊ₹162100₹148600₹121610
मेरठ₹162100₹148600₹121610
कानपुर₹162100₹148600₹121610
अयोध्या₹162100₹148600₹121610
गाजियाबाद₹162100₹148600₹121610
नोएडा₹162100₹148600₹121610
गुरुग्राम₹162100₹148600₹121610
चंडीगढ़₹162100₹148600₹121610
जयपुर₹162100₹148600₹121610
अहमदाबाद₹162000₹148500₹121510
पुणे₹161950₹148450₹121460
लुधियाना₹162100₹148600₹121610
गुवाहाटी₹161950₹148450₹121460
इंदौर₹162000₹148500₹121510
बैंगलोर₹161950₹148450₹121460
भुवनेश्वर₹161950₹148450₹121460
केरल₹161950₹148450₹121460
रायपुर₹161950₹148450₹121460
हैदराबाद₹161950₹148450₹121460

सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई, जिससे अब 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,700 रुपये हो गया है। वैश्विक मजबूती और स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी के कारण कीमतों में यह तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 4,967 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि बुधवार को सोना 1,59,700 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुँचा था, और मौजूदा संकेतों को देखते हुए यह जल्द ही 1.60 लाख के स्तर को भी पार कर सकता है।

MCX पर ₹1.59 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, फेड के फैसलों का असर

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने सोने की कीमतों को ‘रॉकेट’ बना दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 2,885 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी इसी तरह की तेजी देखी गई, जहाँ सोना 1.15% बढ़कर 4,970 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक शिखर पर पहुँच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक डॉलर में दबाव बना रहेगा और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद रहेगी, तब तक सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें