
यदि आप घर बनाने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। घर बनाने मे सबसे ज्यादा सरिया का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप बिल्डिंग मैटेरियल्स के दाम कम होने का इंतजार कर रहे है, तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक जरुरी और महंगा सामान, सरिया काफी सस्ता हो गया है। अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही इसकी कीमतों में तेज़ी से गिरावट आई है, और देश के 10 बड़े शहरों में यह सबसे कम दाम पर मिल रहा है।
अक्टूबर महीने की शुरुआत से सस्ता हुआ सरिया
घर बनाने में सबसे जरुरी और सबसे महंगा सामान सरिया होता है, इसलिए इसकी कीमतों का सीधा असर आपके कंस्ट्रक्शन खर्च पर पड़ता है। अच्छी खबर यह है कि अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही सरिया लगातार सस्ता हो रहा है। इसका मुख्य कारण कई राज्यों में हो रही बारिश है, जिसकी वजह से निर्माण कार्य धीमा पड़ जाता है और लोग फिलहाल घर बनवाने का काम टाल देते हैं। बिक्री कम होने के कारण कीमतें गिर रही हैं। इसलिए, यदि आप अभी सरिया खरीद कर रख लेते हैं, तो आपके घर बनवाने की कुल लागत में काफी कमी आ सकती है, जिससे आपकी बड़ी बचत होगी।
सरिया की कीमतों में हुई इतनी गिरावट
शहर (राज्य) | 30 सितंबर 2025 (प्रति मीट्रिक टन) | 4 अक्टूबर 2025 (प्रति मीट्रिक टन) |
रायपुर | 39,300 रुपये | 39,100 रुपये |
रायगढ़ | 38,700 रुपये | 38,600 रुपये |
मुज्जफरनगर | 41,400 रुपये | 41,200 रुपये |
भावनगर | 44,500 रुपये | 44,300 रुपये |
दुर्गापुर | 39,200 रुपये | 38,800 रुपये |
कोलकाता | 39,700 रुपये | 39,300 रुपये |
जयपुर | 41,800 रुपये | 41,600 रुपये |
राउरकेला | 39,700 रुपये | 39,600 रुपये |
इस समय दिल्ली में सरिया 42,300 प्रति मीट्रिक टन बिक रहा है, वहीँ हैदराबाद में इसकी कीमत ₹40,500 है, जो सबसे कम है। इसके अलावा, चेन्नई में सरिया ₹44,000 पर बिक रहा है, जबकि मुंबई और जालना दोनों शहरों में इसका दाम ₹43,000 है। गोवा में सरिया ₹43,500 प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से उपलब्ध है।