
आज के डिजिटल दौर में चाय से लेकर किराने तक हर चीज के लिए लोग UPI पेमेंट कर रहे हैं। खासकर अब RuPay Credit Card को UPI से लिंक करके पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-छोटे पेमेंट आपके क्रेडिट स्कोर को बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं? अगर आप समझदारी से यूज करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होगा, लेकिन जरा सी मिस्टेक आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
क्या छोटे UPI पेमेंट से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है?
सवाल सीधा है- जवाब भी दोहरा. हां, अगर आप अनुशासित हैं. नहीं, अगर आप लापरवाही करते हैं। असल में, क्रेडिट स्कोर इस बात पर डिपेंड करता है कि आप पैसे कैसे खर्च करते हैं और टाइम पर चुकाते हैं या नहीं. रकम नहीं, आपका व्यवहार मायने रखता है।
बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा खर्च करने से ही क्रेडिट स्कोर बनता है, लेकिन ऐसा नहीं है। TransUnion CIBIL, Experian जैसे क्रेडिट ब्यूरो स्पष्ट बताते हैं कि छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन- चाहे वह चाय-पानी का 30 रुपये हो या दूध का 80 रुपये- तब तक मददगार हैं जब तक आप हर महीने पूरा बिल समय पर भरते हैं, REGULAR खर्च + टाइम पर पेमेंट = अच्छा स्कोर। ऐसी स्थिति में आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होती है और भविष्य में लोन या नया कार्ड मिलना आसान हो जाता है।
एक छोटी गलती, बड़ा नुकसान
UPI से पेमेंट करना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर आप कंट्रोल न रखें. तीन बड़ी गलतियां आपके क्रेडिट स्कोर को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं:
- बिल का पूरा भुगतान न करना: अगर आप सिर्फ ‘मिनिमम ड्यू’ भरते हैं या बिल मिस कर देते हैं, तो स्कोर तुरंत गिरता है।
- बार-बार मिनिमम पेमेंट करना: यह लेंडर्स को संकेत देता है कि आप वित्तीय तंगी में हैं।
- लिमिट से ज्यादा खर्च करना: जिससे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ता है।
जब आप अपनी कुल लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग करते हैं- जैसे ₹1 लाख की लिमिट पर ₹70,000 खर्च कर दें (70%)- तो यह लेंडर्स के लिए नेगेटिव संकेत होता है। बैंक और लोन कंपनियों की नजर में आप ‘रिस्की बन जाते हैं, जिससे लोन रेट बढ़ सकता है या अप्रूवल रद्द हो सकता है।
UPI की आसान सुविधा बन सकती है जाल
“स्कैन करो और पे कर दो” वाली आदत धीरे-धीरे बड़ा बिल बना देती है और आपको पता भी नहीं चलता. कई उपयोगकर्ता बिना सोचे-समझे रोजमर्रा के खर्च क्रेडिट पर मोड़ देते हैं, जिसका असर अंत में एक भारी बिल के रूप में सामने आता है। यह आदत आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती है, खासकर जब आप पूरा बिल चुका नहीं पाते और इंटरेस्ट के साथ बैलेंस अगले महीने रोलओवर हो जाता है।
स्मार्ट इस्तेमाल का मंत्र
अगर आप चाहते हैं कि UPI + RuPay Credit Card आपके लिए फायदेमंद साबित हो, तो इन टिप्स को अपनाएं:
- हर महीने पूरा बिल समय पर चुकाएं: ऑटो-पे या रिमाइंडर सेट करें ताकि देरी न हो।
- 30% नियम: क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च न करें।
- निरंतर ट्रैकिंग: छोटे-छोटे खर्चों को भी ऐस में रोज चेक करते रहें।
- अनावश्यक खर्च से बचें: सिर्फ वही खर्च करें जो वास्तव में जरूरी हो।
गोल्डन रूल याद रखें
क्रेडिट स्कोर बनाने का सरल फॉर्मूला: रेगुलर खर्च + टाइम पर पेमेंट = अच्छा स्कोर; वहीं, ज्यादा खर्च + देर से पेमेंट = खराब स्कोर. यानी रकम छोटी हो या बड़ी, आपकी आदत ही आपका स्कोर तय करती है।
RuPay Credit Card से UPI पेमेंट एक शानदार सुविधा है, जो सही इस्तेमाल करने पर आपके क्रेडिट स्कोर को मजबूत बना सकती है। लेकिन अगर आपने लापरवाही की, तो यही सुविधा आपके लिए परेशानी बन सकती है. तो याद रखें: UPI आसान है, लेकिन समझदारी जरूरी है। सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाएं।









