Tags

Karwa Chauth: करवाचौथ कब है 9 या 10 अक्टूबर? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

हर साल महिलाऐं अपने पति की दीर्घ आयु के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चन्द्रमा देखकर पूजा करती है। इस बार करवाचौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय का ध्यान रखना है।

By Pinki Negi

हर साल ही तरह इस बार भी महिलाऐं करवाचौथ का व्रत रखने वाली है और सभी सुहागिनों का इंतजार बस खत्म होने वाला है, क्योंकि यह बहुत जल्द आने वाला है। महिलाओं ने एक महीने पहले से ही करवाचौथ की शॉपिंग कर ली है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चुतर्थी तिथि को रखा जाएगा। इस दिन महिलाऐं अपने पति के लिर निर्जला उपवास रखती हैं ताकि उनकी उम्र लम्बी हो और वे हमेशा खुश रहें। आइए जानते हैं इस वार करवा चौथ की सही तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय किस दिन है।

Karwa Chauth: करवाचौथ कब है 9 या 10 अक्टूबर? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवाचौथ 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां और समय

पंचांग के मुताबि इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को आ रहा है। सभी सुहागिनों को यह व्रत इसी दिन रखना है।

  • चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 9 अक्टूबर रात 10:54 से शुरू हो रहा है।
  • चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्टूबर रात 7:38 बजे होगा।
  • पूजा करने का शुभ मुहूर्त 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक रहेगा।
  • चन्द्रमा का उदय समय शाम 7 बजकर 42 मिनट बताया गया है।

करवा चौथ पूजा विधि और सामग्री

महिलाओं को व्रत के दिन चन्द्रमा निकलने के बाद एक छन्नी में दीया रखना है और पहले चाँद को देखना फिर उसी छन्नी से अपने पति का चेहरा देखना होता है। फिर कर्वे से जल चढ़ाना है और लास्ट में पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत खोलता है।

पूजा सामग्री की जानकारी

करवा चौथ पूजा में आपको पूजा सामग्री की आवश्यकता होती है। इसमें से कुछ मुख्य सामान भी होता है। इस दिन आपको फूल, चुनरी, कच्चा दूध, दही, घी, शक़्कर, मिठाई, अगरबत्ती, दीपक, अक्षत, पिली मिटटी, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिछुएँ, महावर, कंघी और पूजा थाली जैसी जरुरी सामग्री पहले से तैयार करके रखनी है।

चंद्र पूजन का क्या है महत्व

कहा जाता है कि करवा चौथ में जब स्त्री चंद्रमा की पूजा करती है तो उसे अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्या बढ़ता है। चन्द्रमा को मन और शांति का प्रतीक कहते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें