
जो छात्र देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन लेना चाहते है, उनकी 7 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश परीक्षा होगी. जो छात्र भारतीय सेना में जाना चाहते है वह इसके लिए आवेदन कर सकते है.
RIMC Admission 2026 के लिए आवेदक की उम्र
एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 11.5 साल और अधिकतम 13 साल होनी चाहिए. इसमें सिर्फ वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 2013 और 1 जनवरी 2015 के बीच हुआ हो. इनमें लड़का और लड़की दोनों अप्लाई कर सकते हैं.
योग्यता और आवेदन शुल्क
मिलिट्री कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को वर्तमान में 7 क्लास में होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 7 पास कर लेनी चाहिए.
- आवेदक को 600 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा( अगर आप SC/ST वर्ग से हैं, तो 555 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट के साथ जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा)
- आप नोटिफिकेटों में दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
सभी भरे फॉर्म 15 अक्टूबर तक शिक्षा निदेशालय के परीक्षा विभाग में जमा करें. ध्यान रखें, सिर्फ वहीं फॉर्म लिए जायेंगे जिन पर RIMC का आधिकारिक होलोग्राम लगा होगा. फोटो कॉपी किए गए या बाहर से छपे हुए फॉर्म मान्य नहीं होंगे.









