
भारतीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है, जो अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। यह चुनाव उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कुल 10 राज्यों में कराए जाएंगे। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। खास बात यह है कि इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को ही सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना (Counting) कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनावी मैदान में उतरे ये 10 राज्य
राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। इन राज्यों की रिक्त हो रही 37 सीटों के लिए राजनीतिक दलों ने अपने सबसे मजबूत चेहरों पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। चूंकि इन सीटों के परिणाम विधानसभा में पार्टियों के मौजूदा संख्या बल (Number Game) पर निर्भर करते हैं, इसलिए हर एक वोट की कीमत बढ़ गई है और गठबंधनों के बीच जोड़-तोड़ की रणनीतियां तेज हो गई हैं।
राज्यवार सीटों का विवरण (37 सीटें)
| राज्य | खाली हो रही सीटें |
| महाराष्ट्र | 7 |
| तमिलनाडु | 6 |
| पश्चिम बंगाल | 5 |
| बिहार | 5 |
| ओडिशा | 4 |
| असम | 3 |
| छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना | 2-2 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 |
चुनाव कार्यक्रम
- नोटिफिकेशन जारी होगा 26 फरवरी 2026 को.
- नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है.
- नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी.
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है.
- मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
- मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी.
- चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी
महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य
- डॉ. भगवत किशनराव कराड
- डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
- प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
- शरदचंद्र गोविंदराव पवार
- धैर्यशील मोहन पाटिल
- रजनी अशोकराव पाटिल
- रामदास बंदू अठावले
ओडिशा से रिटायर सदस्य
- ममता मोहंता
- मुजीबुल्ला खान
- सुजीत कुमार
- निरंजन बिशी
तमिलनाडु से रिटायर सदस्य
- एन आर एलंगो
- पी सेल्वारासु
- एम थम्बिदुरई
- तिरुची सिवा
- डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
- जी के वासन
पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य
- साकेत गोखले
- ऋतब्रत बनर्जी
- बिकाश रंजन भट्टाचार्य
- मौसम नूर
- सुब्रत बक्शी
असम से रिटायर सदस्य
- रामेश्वर तेली
- भुवनेश्वर कलिता
- अजीत कुमार भुइयां
बिहार से रिटायर सदस्य
- अमरेंद्र धारी सिंह
- प्रेम चंद गुप्ता
- रामनाथ ठाकुर
- उपेन्द्र कुशवाहा
- हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य
- कवि तेजपाल सिंह तुलसी
- फूलो देवी नेताम
हरियाणा से रिटायर सदस्य
- किरण चौधरी
- राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य
- इंदु बाला गोस्वामी
- तेलंगाना से रिटायर सदस्य
- डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
- के आर सुरेश रेड्डी
राज्यसभा चुनाव 2026
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में देश के कई बड़े सियासी दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। 16 मार्च 2026 को होने वाला मतदान न केवल इन सीटों को भरेगा, बल्कि उच्च सदन में पार्टियों के संख्या बल को भी नई दिशा देगा।









