
हमारे देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और हर राज्य अपने खास त्यौहार मनाते है। आपको बता दें कि अक्टूबर महीने के लिए सरकार ने आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। तो आइए जानते है कि अक्टूबर महीने में कब और क्यों रखी गई छुट्टियॉं।
Public Holiday 20 October
अक्टूबर में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इसी के चलते बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने घोषणा की है कि दीपावली और छठ पूजा के लिए छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दीपावली की सरकारी छुट्टी 20 अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जिसके साथ छठ पूजा की छुट्टियाँ भी रहेंगी।
सरकारी विभाग के अनुसार, दीपावली के त्योहार के अवसर पर NI एक्ट के तहत सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह छुट्टी 22 अक्टूबर को घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 20 अक्टूबर कर दिया गया है। यह इसलिए किया गया है क्योंकि वर्ष 2025 में दीपावली का मुख्य त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।
20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी
20 अक्टूबर की शाम तक अमावस्या रहेगी, लेकिन हमेशा लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल (शाम के समय) में की जाती है। इस कारण ज्यादातर लोग दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाएंगे। यही वजह है कि सरकार द्वारा दीपावली की मुख्य छुट्टी भी इसी दिन यानी 20 अक्टूबर, सोमवार को घोषित की जाएगी।
कई राज्यों में मिलेगी लंबी छुट्टी
देश के कई राज्यों में दिवाली का त्यौहार 3 से 6 दिनों तक मनाया जाता है, जो धनतेरस (18 अक्टूबर) से शुरू होकर भाई दूज (23 अक्टूबर) तक होती हैं। दिवाली के बाद बिहार में चार दिनों का छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व 25 अक्टूबर, शनिवार को ‘नहाय खाय’ के साथ शुरू होगा, जिसमें मुख्य संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर, सोमवार को दिया जाएगा, जिसके बाद 28 अक्टूबर, मंगलवार को उषा अर्घ्य (सुबह का अर्घ्य) दिया जाएगा।









