
भारत सरकार ने छोटी बचत योजनाओं जैसे – PPF और NSC की ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक की इस तिमाही के लिए, इन सभी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि दिवाली से पहले आपको डाकघर की बचत योजनाओं पर वहीँ पुरानी ब्याज दरें मिलती रहेगी।
अक्टूबर-दिसंबर की ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव होते रहते है, ऐसे में देश के वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनभोगियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को ब्याज दरों के जानकारी देना बेहद जरुरी है। सरकार ने इस बार भी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए इन ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है, जिसका मतलब है कि जुलाई-सितंबर तिमाही वाली दरें ही इस बार भी लागू रहेंगी। नीचे दी गई तालिका में बताया गया है कि अलग-अलग योजनाओं पर अब भी कितनी ब्याज दर मिल रही है।
क्रमांक | योजना का नाम | जुलाई-सितंबर ब्याज दरें | अक्टूबर-दिसंबर ब्याज दरें |
1 | राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता | 6.70% | 6.70% |
2 | सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (PPF) | 7.10% | 7.10% |
3 | राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) | 7.70% | 7.70% |
4 | सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) | 8.20% | 8.20% |
5 | किसान विकास पत्र खाता | 7.50% | 7.50% |
6 | 1-वर्षीय सावधि जमा | 6.90% | 6.90% |
7 | 2-वर्षीय सावधि जमा | 7% | 7% |
8 | 3-वर्षीय सावधि जमा | 7.10% | 7.10% |
9 | 5-वर्षीय सावधि जमा | 7.50% | 7.50% |
10 | 5-वर्षीय आवर्ती जमा | 6.70% | 6.70% |
11 | वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) | 8.20% | 8.20% |
12 | मासिक आय योजना | 7.40% | 7.40% |