
केंद्र सरकार देश में युवाओं को शिक्षा में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। ऐसी ही एक योजना के जरिए युवाओं को शिक्षा के साथ प्रेक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा PM Internship Yojana शुरू की गई है। इस योजना के तहत छात्रों को प्रोफेशनल माहौल में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में उन्हें करियर को मजबूत बनाने और बेहतर रोजगार के कई अवसर मिल सकेंगे।
यह भी देखें: PM किसान योजना: खत्म हुआ इंतजार! 2 अगस्त को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
24 हजार आवेदन किए गए स्वीकृत
इस योजना के तहत बड़ी संख्या में 82 हजार एप्लीकेशन भरे गए थे, जिसमें से केवल 24 हजार आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों और संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर मिल सकेगा, जिससे व्यवहारिक अनुभव के साथ बेहतर करियर बनाने में मदद मिलेगी।
इतने लोगों ने भेजे आवेदन
पीएम इंटर्नशिप योजना के पहले चरण अक्टूबर 2024 में 280 कंपनियों द्वारा हिस्सा लिया गया और 1.27 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर निकाले गए। इसमें कंपनियों द्वारा 82 हजार से अधिक ऑफर दिए गए। लेकिन आखिर में केवल 8700 युवाओं ने ही इंटर्नशिप शुरू की।
यह भी देखें: किसानों के लिए बड़ी राहत! अब खेतों में नहीं घुसेंगे आवारा पशु – सरकार ने शुरू की सोलर फेंसिंग योजना
वहीं जनवरी 2025 दूसरे चरण में 327 कंपनियां शामिल और इनके द्वारा 1.18 लाख से अधिक इंटर्नशिप ऑफर किए गए। इसमें 2.14 लाख उम्मीदवारों ने 4.55 लाख आवेदन भेजे थे, जिसमें 24 हजार उम्मीदवारों द्वारा आवेदन स्वीकार करने के बाद इंटर्नशिप ज्वाइन की।
कैसे करें योजना में आवेदन
जो युवा पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोफाइल पूरी करके लॉगिन के बाद इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना होगा।
यह भी देखें: LIC की धमाकेदार स्कीम! जीवन उमंग योजना में मिलेगी ₹40,000 की लाइफटाइम पेंशन









