Tags

EPFO का सख्त नियम: झूठ बोलकर निकाला PF का पैसा तो लौटाना पड़ेगा पूरा अमाउंट

क्या आप EPFO के कर्मचारी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। हाल ही में इसके लाखों कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि पीएफ पैसे निकालने के सम्बन्ध में कोई कानून तोड़ते हैं तो उन्हें भारी नुकसान होगा।

By Pinki Negi

EPFO का सख्त नियम: झूठ बोलकर निकाला PF का पैसा तो लौटाना पड़ेगा पूरा अमाउंट

क्या आप झूठा कारण बताकर पीएफ खाते से पैसे निकलना चाहते हैं अथवा आपने निकाले हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाता है। EPFO के कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन पैसों का इस्तेमाल केवल आवश्यक और महत्वपूर्ण कामों के लिए ही किया जा सकता है। पीएफ राशि यदि गलत और झूठ बोलकर निकाली जाती है तो व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

यह भी देखें- Aadhaar Update: आधार पहचान नहीं तो क्या होगा सरकारी योजनाओं पर असर? राशन से पेंशन तक कहां जरूरी है ये डॉक्यूमेंट

EPFO ने दी अपने कर्मचारियों को चेतावनी

हाल ही सोशल मीडिया एक्स पर ईपीएफओ ने अपने कमर्चारियों को पीएफ के रूल्स बताकर आगाह किया है। वे पीएफ खाते के पैसे का इस्तेमाल शादी, शिक्षा, इलाज और घर बनाने या फिर खरीदने के काम के लिए ले सकते हैं। यह काम महत्वपूर्ण है लेकिन यदि आप किसी छोटे मोठे काम, डिवाइस खरीदने और अन्य मौज मस्ती के लिए इसका पैसा झूठ बोलकर निकालते हैं तो आप इसमें बुरी तरह से फस सकते हैं।

कैसे पकड़ा जाएगा जूठ?

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि हमसे बोलै गया झूठ EPFO नहीं पकड़ सकता है क्योंकि इसमें करोड़ों लोग शामिल हैं। लेकिन ऐसा आप बहुत ही गलत सोचते हैं लेकिन बता दें आपकी सच्चाई जानने के लिए ईपीएफओ के पास कई तरीके हैं

  • EPFO कभी भी कुछ जरुरी मामलों में प्रूफ के लिए आपके दस्तावेजों की जाँच कर सकता है।
  • ईपीएफओ साल भर में कर्मचारियों के क्लेम की जाँच भी करता रहता है।
  • यदि कोई आपके खिलाफ शिकाय कर देता है तो वह जाँच करना शुरू कर देता है।

यह भी देखें- बैंक में नहीं इस सरकारी स्कीम में है पैसा डबल होने की गारंटी, 115 महीने में दोगुना हो जाता है पैसा

कानूनी पहलू और अंजाम

पीएफ का पैसा जो हर महीने जमा होता है वह क़ानूनी सामाजिक सुरक्षा योजना है। यदि आप पीएफ का पैसा कुछ ख़ास कामों के लिए निकाल रहें हैं तो आपको कई फॉर्म के साथ फॉर्म 31 भी भरना होता है। फिर आपको घोषणा सहमति भी देनी होती है कि दी गई जानकारी सत्य है। क़ानूनी रूप से आप सच्चाई की घोषणा करते हैं। लेकिन आ किसी अन्य काम के लिए और जूठ बोलकर पैसे निकालते हैं तो तब आप कानून के नियमों को तोड़ते हैं।

यदि आपका जूठ सामना आ जाता है तो आपके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाई भी हो सकती है। इसके साथ आपने जितनी भी राशि पीएफ खाते से निकाली थी उसे ब्याज समेत फिर से वापस करना पड़ता है। इसके साथ ही यदि आप भविष्य में क्लेम के लिए देते हैं तो इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। यह बात आपको एक बड़ा सबक सिखाती है कि पीएफ का पैसा किसी जरुरी काम और ईमानदारी से लें।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें