पेट्रोल और डीजल के दाम हमेशा एक समान नहीं रहते हैं क्योंकि यह बाजार और अनेक कारकों के प्रभाव से घटते-बढ़ते रहते हैं। रोजाना 6 बजे इनके नए दाम जारी किए जाते हैं। आज 18 अक्टूबर को नए रेट जारी कर दिए गए हैं। देश के सभी राज्यों में पेट्रोल के दाम कभी एक जैसे नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज इनकी क्या कीमत है।

मेट्रो शहरों में आज के ईंधन दाम जानिए
आज 18 अक्टूबर 2025 को देश के चार बड़े शहरों के डीजल और पेट्रोल परिचय निम्न प्रकार से हैं।
शहर | पेट्रोल की कीमत (लीटर) | डीजल की कीमत (लीटर) |
दिल्ली | ₹94.72 | ₹87.62 |
मुंबई | ₹106.31 | ₹94.27 |
कोलकाता | ₹106.03 | ₹92.76 |
चेन्नई | ₹100.75 | ₹92.34 |
अन्य शहरों में क्या हैं दाम?
राजधानी और बड़े शहरों के अलावा, अन्य प्रमुख शहरों में भी ईंधन की कीमतें लगभग अपरिवर्तित हैं:
शहर | पेट्रोल की कीमत (लीटर) | डीजल की कीमत (लीटर) |
लखनऊ | ₹94.65 | ₹87.76 |
जयपुर | ₹108.48 | ₹93.72 |
बेंगलुरु | ₹101.94 | ₹87.89 |
पटना | ₹107.24 | ₹94.04 |
नोएडा | ₹96.57 | ₹89.76 |
गुरुग्राम | ₹95.19 | ₹88.05 |
प्रमुख कारकों से होता ईंधन का दाम प्रभावित
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से कच्चे तेल की वैश्विक कीमत पर निर्भर करती हैं। यानी की अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का क्या भाव चल रहा है। इसके साथ केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट भी लगता है। डीलर कमीशन भी लगता है।