राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होने के लिए लम्बे समय से इन्तजार करने वाले और जो पिछली लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए थे उनके लिए बड़ी खबर है। खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर २०२५ के लिए राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी कर दी है। यह अपडेट देश के लाखों गरीब किसानों के लिए राहत से कम नहीं है और उन्हें अब राशन का सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार द्वारा हर साल इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पात्र परिवारों को शामिल किया जाता है। सरकार राशन कार्ड योजना के माध्यम से चावल, गेंहू, चीनी, नमक, तेल और अन्य खाद्य सामग्री हर महीने प्रदान करती है।

नई राशन कार्ड सूची के मुख्य लाभ
नई राशन कार्ड सूची में नाम शामिल होने से लाभार्थी परिवारों को राशन मिलती है, इसके साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। यानी की लिस्ट में अगर आपका नाम है तो आपको योजनाओं में पहले प्राथमिकता मिलेगी। आपको हर महीने कम कीमत अथवा सस्ते में राशन मिलेगी। राशन में कई सारी पोषण युक्त सामग्री मिलती है जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बन सके। आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और विभिन्न स्वास्थ्य/सब्सिडी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?
नीचे कुछ निम्न शर्तें दी हुई हैं, जो परिवार इनका पालन करता है वे योजना हेतु पात्र माने जाएंगे।
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्य न करता हो।
- परिवार में कोई टेक्सपीयर नहीं होना चाहिए।
- आपका आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना बहुत जरुरी है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम ऐसे चेक करें!
राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको राज्य की खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- होमपेज पर आपको राशन कार्ड सूची / NFSA Beneficiary List का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चुनाव करना है।
- इसके तुरंत बाद आपके सामने आपके इलाके की राशन कार्ड की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- आप इस लिस्ट में अपना नाम जाँच सकते हैं।