
अक्टूबर का महीना सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। इस महीने कर्मचारियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। बहुत से लोग इन लंबी छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे है। इन छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार भी है। साथ ही कई राज्यों में 15 दिनों तक बैंक में काम नहीं होगा। अक्टूबर महीने से छुट्टियों की शुरुआत 1 तारीख से हो रही है, जिसे बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और फिर विजयदशमी की छुट्टी है।
अक्टूबर महीने की छुट्टी लिस्ट
जिलाधिकारी ने इस महीने की छुट्टी की लिस्ट जारी की है, जिसके तहत अक्टूबर में छुट्टियों की शुरुआत 1 तारीख को महानवमी से होगी। इसके बाद, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और विजयदशमी एक साथ आ रहे है। 3 अक्टूबर को भरत मिलाप का स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को ऑफिस खुलेंगे और अगले दिन 5 अक्टूबर को रविवार होने के कारण फिर से छुट्टी होगी।
7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। फिर 11 अक्टूबर (दूसरा शनिवार) और 12 अक्टूबर (रविवार) की भी छुट्टियाँ हैं। मुख्य छुट्टियाँ 20 अक्टूबर को दीपावली से शुरू हो रही हैं, जिसके बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज तथा चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 19 अक्टूबर को रविवार है और कुछ संस्थान 21 अक्टूबर को भी छुट्टी का समायोजन करेंगे।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी कई छुट्टियां
अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां आ रही है। इसमें 28 अक्टूबर को छठ महापर्व है और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जयंती की रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे मिलेगी। इन लंबी छुट्टियों के कारण कर्मचारियों में बहुत उत्साह है। कर्मचारी इन लंबी छुट्टियों में अपने परिवार के साथ समय बिता सकते है और त्यौहार का आनंद ले सकते है।