
New Rules 2025: YES बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है जो आपको जानना बेहद जरुरी है। बता दें यह बैंक 1 अक्टूबर 2025 से अपने सैलरी अकाउंट और डिफेंस अकाउंटस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ग्राहकों की डेबिट कार्ड, ATM लेनदेन और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है। नए नियम घोषित होने के बाद अब जल्द ही सभी ग्राहकों के लिए लागू भी किए जाएंगे।
यह भी देखें- बैंक की बड़ी लापरवाही! होम लोन का बीमा के बावजूद विधवा महिला को निकाला घर से, अब बैंक की संपत्ति होगी जब्त!
स्मार्ट सैलरी अकाउंट्स में क्या होगा बदलाव
स्मार्ट सैलरी अकाउंट्स में क्या क्या बदलाव होगा, आइए नीचे जानते हैं।
डेबिट कार्ड शुल्क- यस बैंक ने ग्राहकों के स्मार्ट सैलरी एडवांटेज अकाउंट के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। स्मार्ट सैलरी खाताधारकों को एक RuPay डेबिट कार्ड दिया जाएगा। अगर आप अपने अकाउंट में हर माह एवरेज बैलेंस को बनाए रखते है और हर माह न्यूनतम 10,000 की सैलरी जमा होती है तो आपको इस डेबिट कार्ड के लिए फीस नहीं देनी होगी। वार्ना आपको 199 रूपए का शुल्क देना होगा।
ATM ट्रांजेक्शन फीस- अगर मेट्रो वाले शहर में दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आप 3 बार ही ट्रांजेक्शन कर सकते हैं व्ही नॉन मेट्रो शहर में हर महीने 5 ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेंगे। फिर आपको फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 23 रूपए और नॉन-फाइनेंशियल पर 10 रूपए का चार्ज भरना होगा।
इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन- अगर आप इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 150 रूपए का शुल्क देना होगा वही बैलेंस चेक करने के लिए आपको 20 रूपए शुल्क देना होगा।
जीरो-बैलेंस अकाउंट- अगर आपका सैलरी अकाउंट है और आप इसमें तीन-चार महीने तक कोई भी सैलरी नहीं आती है तो यह अकाउंट आपका सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। ऐसे में आपको प्रति माह 750 रूपए का अलग से चार्ज भरना होगा।
यह भी देखें- अगर बैंक हो जाए बंद तो क्या होगा आपके पैसे का? RBI के इस रूल को जानिए अभी
YES विजय अकाउंट्स और डिफेन्स पेंशन अकाउंट
YES विजय अकाउंट- जिन ग्राहकों का यह अकाउंट है वे हर महीने ब्रांच या मशीन से 1 लाख रूपए तक का निकासी अथवा 2 ट्रांजेक्शन फ्री में मिलेंगे। यह लिमिट खत्म होने के बाद आपको हर 1000 रूपए पर 4.50 रूपए का चार्ज देना होगा। इसके साथ ही Element और Engage डेबिट कार्ड भी फ्री में ही मिलेंगे।
डिफेंस और पेंशन अकाउंट- इन अकाउंट में खास बदलाव नहीं किए गए हैं। पहले की तरह ही NEFT/RTGS सेवाएं और ATM से ट्रांजेक्शन असीमित मुफ्त में कर सकते हैं।
लेकिन चेक बाउंस पर चार्ज बढ़ा दिया गया है। अब अगर पहली बाद चेक बाउंस होगा तो ग्राहक को 500 रूपए और दूसरी बार 750 रूपए का शुल्क जमा करना होगा।
