Tags

देसी गायों की डेयरी खोलो और पाओ ₹11.80 लाख की मदद! सरकार लाई नई योजना

अगर आप बिज़नेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं तो सरकार की यह नई स्कीम आपके लिए बेहतरीन मौका है। देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिल रही है ₹11.80 लाख तक की आर्थिक मदद। इससे रोजगार और कमाई दोनों के रास्ते खुलेंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें यहां।

By Pinki Negi

nand baba dugdh mission rs1180 lakh subsidy desi cow dairy farm

देसी गायों के संरक्षण और डेयरी उद्योग में बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिससे किसानों और पशुपालन करने वालों के जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा, इसी कड़ी में राज्य सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत अब मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरु की है। इस योजना के अंतर्गत देसी गायों की डेयरी खोलने पर सरकार ₹11.80 लाख रूपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ स्वदेसी नस्ल की गायों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी देखें: UP सामूहिक विवाह योजना, अब तक हुईं 4.77 लाख शादियाँ, बढ़ी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

नंद बाबा दुघ मिशन क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कृषि-पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 1000 करोड़ रूपये की लागत से नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस मिशन के जरिए गाँव-गाँव में दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं, जिससे किसानों दूध बेचने पर उसका सही दाम मिल सकेगा। मिशन के तहत शुरू मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की कुल लागत 23.60 लाख रूपये है। जिसमें से 50 फीसदी यानी ₹11.80 लाख सरकार की और से सब्सिडी दी जाएगी।

इसमें से लाभार्थी को 15% राशि खुद से लगानी होगी, जबकि 35% बैंक लोन के लिए जरिए कवर किया जाएगा। योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी राशि लाभार्थी को दो किस्तों में जारी होगी।

यह भी देखें: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! 1.93 लाख टीचर्स की भर्ती से बदलेंगे यूपी के स्कूल

कौन होंगे लाभ के पात्र?

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के निवासी जिनके पास अपना आधार कार्ड है और उन्हें गाय या भैंस पलने में कम से कम 3 साल का अनुभव है। इसके साथ ही आवेदक के पास डेयरी के लिए करीब 8712 वर्ग फुट जमीन होनी चाहिए, तभी वह आवेदन के पात्र होंगे।

गाय खरीद को लेकर जरुरी नियम

बता दें, गाय की खरीद प्रदेश से बाहर के ब्रीडिंग ट्रैक्ट से की जानी चाहिए, इसके साथ ही सभी गायों को ईयर टैग और बीमा करवाना जरुरी होगा। खरीदी गई गाय पहली या दूसरी बार ब्यात की होनी चाहिए और ब्यात के 45 दिन से अधिक पुराना न हो। इसके अलावा आवेदक के पास न्यूनतम 0.20 एकड़ जमीन डेयरी के लिए और 0.80 एकड़ चारा उत्पादन के लिए होनी चाहिए।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस योजना के तहत देसी गायों की डेयरी खोलने हेतु सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जरुरी जानकारी भरकर और दस्तावेज जमा करके आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत आवेदक लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2025 निर्धारित है, आवेदक इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें: घर में बुजुर्ग हैं? ये हेल्थ पॉलिसी जरूर जानें, वक्त पड़ने पर बेहद काम आएगी!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें