
आज के डिजिटल दौर में इंतजार की पुरानी परंपरा खत्म हो चुकी है। जहां ग्रोसरी और खाना 15-20 मिनट में doorstep पर पहुंच जाता है, वहां अब आपके मनपसंद स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स और कैजुअल फुटवियर भी महज 60 मिनट में हाजिर! भारतीय फुटवियर दिग्गज Asian Footwears ने क्विक-कॉमर्स की दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने लॉन्च की Asian Flash सर्विस, जो एमएस धोनी के भरोसे वाले इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
दिल्ली-NCR से शुरू
Asian Flash फिलहाल दिल्ली-NCR, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के 100 से ज्यादा पिनकोड्स पर लाइव है। कंपनी ने अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBO) को ही डिलीवरी हब बना दिया है। मतलब, ऑर्डर आने पर नजदीकी स्टोर से पार्टनर सीधे आपके घर! ट्रायल 35 लोकेशन्स जैसे रोहिणी, बुराड़ी (दिल्ली) और दादरी (यूपी) में सफल रहा, अब फुल रोलआउट।
कैसे मंगवाएं मनपसंद जूते?
सिर्फ तीन स्टेप्स! Asian Footwears की ऑफिशियल वेबसाइट पर Asian Flash टैब खोलें। पिनकोड डालकर सर्विस चेक करें। अगर एलिजिबल, तो 350+ डिजाइन्स में से स्पोर्ट्स, कैजुअल, स्कूल शूज चुनें – पुरुष, महिला, बच्चे सभी के लिए। ऑर्डर कन्फर्म होते ही 60 मिनट में डिलीवरी! खास बात- कोई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू नहीं, जीरो डिलीवरी चार्ज। घर पर ट्राई करें, फिट न हो तो आसानी से रिटर्न। यह सुविधा क्विक-कॉमर्स जैसे ब्लिंकिट-जोमैटो से अलग है, क्योंकि यहां पूरा स्टोर इन्वेंट्री मिलेगा, न कि लिमिटेड स्टॉक।
टेक्नोलॉजी का कमाल
कंपनी चेयरमैन राजेंद्र जिंदल ने कहा, “हमारा मकसद प्रोडक्ट्स को हर टचपॉइंट पर पहुंचाना है। Asian Flash फिजिकल स्टोर्स को एडवांस्ड टेक से जोड़ता है- रीयल-टाइम इन्वेंट्री, डेटा-सिस्टम और ऑटोमेशन से 60 मिनट का जादू। यह हमारी ऑम्नीचैनल स्ट्रैटेजी को मजबूत करेगा।” ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी बोले, “ब्रांड की यह पहल काबिले-तारीफ है। टेक्नोलॉजी से रिटेल नेटवर्क मजबूत हो रहा है, क्वालिटी फुटवियर हर शहर-कस्बे तक पहुंचेगा।”
क्यों है गेम-चेंजर?
भारतीय फुटवियर मार्केट में यह पहली बार है जब ब्रांड ने अपने स्टोर्स को हाइपर-लोकल हब बनाया। स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म्स से पार्टनरशिप के साथ Asian 100 EBO खोलेगा। कस्टमर्स को इम्पल्स बाइंग का फायदा- पार्टी, मीटिंग या इमरजेंसी में तुरंत शूज! हालांकि, चुनौतियां भी हैं: साइज फिटिंग का रिस्क, रिटर्न लॉजिस्टिक्स। लेकिन जीरो-चार्ज और ट्राई-रिटर्न से विश्वास बढ़ेगा।
भविष्य की झलक
Quick-कॉमर्स अब फैशन तक फैल चुका। Asian Flash से Bata, Metro जैसे कॉम्पिटिटर्स को चुनौती। दिल्ली-NCR जैसे मार्केट्स में यह तूफान लाएगा। क्या आपका पिनकोड कवर है? चेक करें asianfootwears.com पर। जूतों का इंतजार खत्म, अब रफ्तार का जमाना!









