
ESIC Benefits Update: देश में कई काम तेजी से करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें काम जल्दी और सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। आजकल लाभार्थियों की पहचान करने के लिए आधार प्रमाणीकरण का इस्तेमाल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा किया जा रहा है। यह फैसला इसलिए लिया गया है कि इस व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके जिससे सभी सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रह सके। तो चलिए पूरी जानकारी आगे लेख में जानते हैं।
यह भी देखें- Aadhaar Update: आधार पहचान नहीं तो क्या होगा सरकारी योजनाओं पर असर? राशन से पेंशन तक कहां जरूरी है ये डॉक्यूमेंट
यह बदलाव क्यों किया गया?
भारत सरकार ने 19 अगस्त 2025 को बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) को आधार का इस्तेमाल करने के लिए आदेश दिया गया है। सरकार चाहती है कि सभी लोगों की सरकारी योजना के बारे में जानकारी पता लगे और उन्हें इसका लाभ जल्द जल्द मिल सके इसी यह फैसला लिया गया है। जब इसमें आधार का इस्तेमाल किया जाएगा तो कई काम आसान होने वाले हैं।
यह भी देखें- जनधन खाते बंद कर रही सरकार? खबर हुई वायरल! सरकार ने दिया यह जवाब
क्या आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य?
जी नहीं, आधार प्रमाणीकरण को मंत्रालय ने वैकल्पिक बताया है। यदि कोई इसमें आधार का उपयोग नहीं करता है तो उसे योजना का लाभ देने से थोड़ी अलग किया जाएगा। यदि उसके पास पहचान के लिए आधार नहीं है तो वह इसके बदले पासपोर्ट, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।
ESIC अपनी सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए समय समय पर सही निर्णय लेता रहेगा। लाभार्थी की अनुमति पर ही आधार प्रमाणीकरण किया का सकता है।
