
सभी घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। जब कभी भी आप कैलेंडर खरीदते है तो उससे पहले उसका दाम जरुरी चेक कर लीजिये। अक्टूबर महीने में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किये। यह बदलाव मुख्य रूप से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लागू हुआ है, जिससे दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तक इसके दाम बढ़ गए हैं। हालाँकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनके दाम स्थिर बने हुए हैं।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हुआ
अक्टूबर महीने में कमर्शियल 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में सिलेंडर अब ₹15 महंगा होकर ₹1595 का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1580 थी। इसी तरह, कोलकाता में यह ₹16 बढ़कर ₹1700, मुंबई में ₹16 बढ़कर ₹1547 और चेन्नई में अब ₹1754 में मिल रहा है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से व्यावसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडरों पर हुई है।
विभिन्न राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
तेल कंपनियों ने इस बार केवल कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। अच्छी खबर यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली से लेकर पटना तक, घरेलू सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।
| शहर का नाम | कीमत (₹/सिलेंडर) |
| दिल्ली | 853.00 |
| मुंबई | 852.50 |
| चेन्नई | 868.50 |
| कोलकाता | 879.00 |
| पटना | 942.50 |
| लखनऊ | 890.50 |
| जयपुर | 856.50 |
| आगरा | 865.50 |
| गाजियाबाद | 850.50 |
| मेरठ | 860.50 |
| भोपाल | 858.50 |
| इंदौर | 860.50 |
| वाराणसी | 916.50 |
| अहमदाबाद | 860.00 |
| लुधियाना | 880.50 |
| गुरुग्राम | 861.50 |
| पुणे | 856.00 |
| हैदराबाद | 905.00 |
| बेंगलुरु | 855.50 |









