Tags

केसर की खेती करेगी मालामाल, जानें कैसे 1 किलो केसर के मिलेंगे 5 लाख रुपये तक, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती जानें

अगर आप खेती से बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो केसर की खेती (Saffron Farming) आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। सिर्फ 1 किलो केसर की कीमत ₹5 लाख तक पहुंच रही है। जानें इसकी खेती का तरीका, शुरुआती निवेश, और सरकार की सब्सिडी योजनाएं जो किसानों की कमाई को कई गुना बढ़ा सकती हैं।

By Pinki Negi

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ आज भी अधिकतर लोगों की जीविका कृषि पर निर्भर करती है। आज अनाज और फल-सब्जियों के अलावा ऐसे कई चीजें है जिनकी खेती से न केवल लोग अपने परिवार का पालन-पोषण करने में सक्षम बन रहे हैं, बल्कि इससे अच्छी खासी आय भी अर्जी करके मालामाल बन रहे हैं। जैसा की मार्किट में अलग-अलग तरीके के मसाले मिलते हैं जो केवल कुछ ही जगहों पाए या उगाये जा सकते हैं, इनमें से एक मसाला है केसर, केसर की मार्किट में कीमत होश उड़ाने वाली है।

यह भी देखें: बैंक में जमा आपके पैसे का कितना है इंश्योरेंस? 99% लोग नहीं जानते यह जरूरी बात

बता दें, प्रति किलो केसर आज मार्किट में 5 लाख रूपये मिल रहा है। ऐसे में केसर की खेती आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकती है, तो चलिए जानते हैं कैसे आप केसर की खेती कर सकते हैं और इसके फायदों की पूरी जानकारी।

कैसे कर सकते हैं केसर की खेती

केसर की खेती ठंडी जगह और सुखी जलवायु में की जा सकती है। इसकी कहे के लिए तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए, भारत में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा अब हरियाणा और उत्तराखंड में भी इसकी खेती की जाने लगी है। बता दें, केसर की खेती के लिए बीज नहीं बल्ब यानी Corms से की जाती है। इसकी लिए दोमट मिटटी सबसे बेहतर होती है, जिसका पीएच 6 से 8 के बीच होता है। इसमें जुलाई से अगस्त के बीच इसके बल्ब का रोपन किया जाता है।

बल्बों को 10-15 सेमी की दूरी पर और 10 सेमी गहराई पर लगना सही रहता है, वहीँ इसमें सिंचाई जरूरत के अनुसार की जानी चाहिए। आवश्यकता से अधिक सिंचाई से बल्ब खराब हो सकते हैं।

यह भी देखें: कोर्ट में झूठ बोलने पर कितनी सजा मिलती है? जानें क्यों है यह अपराध

ऐसे करें केसर सुरक्षित

केसर के पौधे में अक्टूबर से नवंबर के महीने में फूल आना शुरू होते हैं, हर फूल में केवल तीन लाल रंग के केसर के रेशे आते हैं। जिनसे फूलों को सुबह-सुबह तोड़कर केसर निकाला जाता है। इसके रेशों को छांव में सुखाकर एयर टाइट कंटेनर में सुरक्षित रख दिया जाता है, जिससे यह खराब न हों।

खेती में लगने वाला खर्चा

बता दें, केसर की खेती के लिए यदि आप एक एकड़ की भूमि पर कसर उगाते हैं तो इसके लिए आपको 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रूपये तक बल्ब लगाने पड़ सकते हैं। इसमें लगभग डेढ़ किलो तक केसर का उत्पादन किया जा सकता है, मार्किट में केसर का दाम 5 लाख रूपये प्रति किलो तक है, ऐसे में आप डेढ़ किलो केसर बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

यह भी देखें: Online Business Idea: मात्र ₹500 में शुरू करें यह ऑनलाइन काम, 6 महीने में ₹60 हजार महीने की कमाई

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें