अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Marriage) शादी के बंधन में बंध गए हैं। ‘रातां लम्बियां’ और ‘लुट गए’ जैसे चार्टबस्टर गानों के जरिए रोमांस को नई परिभाषा देने वाले जुबिन अब असल जिंदगी में भी ‘पिया’ के हो गए हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, जुबिन ने उत्तराखंड की हसीन वादियों में अपने बचपन के दोस्त के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

अभी तक जुबिन या उनके परिवार की तरह से इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, वही इस खबर से इंटरनेट पर तमाम लोग उनकी पत्नी का नाम जानना चाहते है की आखिर कौन है वो जिसे जुबिन ने अपनी जीवन संगिनी चुना है।
लाइम लाइट से दूर उत्तराखंड की वादियों में सादगी भरा समारोह (Jubin Nautiyal Wedding in Uttarakhand)
आज के दौर में जहां बॉलीवुड हस्तियां अपनी शादियों को भव्य ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ और बड़े मीडिया इवेंट्स में तब्दील कर देती हैं, वहीं जुबिन नौटियाल ने इसके उलट सादगी को चुना। जुबिन ने अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए अपने होमटाउन, उत्तराखंड की शांत पहाड़ियों के बीच एक बेहद निजी और पारंपरिक सादगी भरे समारोह में शादी की।
सूत्रों की मानें तो यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। जुबिन हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते रहे हैं, और उन्होंने अपने जीवन के इस सबसे बड़े दिन को भी बहुत ही शांति और गरिमा के साथ सेलिब्रेट किया।

कौन है जुबिन की पत्नी….. मिस्ट्री गर्ल? (Jubin Nautiyal Wife)
जुबिन की शादी की खबर के साथ ही उनके फ़ेन्स के बीच उनकी पत्नी को लेकर उत्सुकता है। हालांकि, जुबिन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि वह उनकी बचपन की दोस्त हैं। याद दिला दें कि इस साल वैलेंटाइन्स डे पर जुबिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटी सी झलक साझा की थी, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब यह साफ हो गया है कि वह बचपन का साथ अब जीवनभर के हमसफर में बदल चुका है।
कुछ टाइम फेल ये अफवाह भी उड़ी थी की अभिनेत्री निकीता दत्ता (Nikita Dutta) और जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक जानकारी कभी नहीं आई बल्कि दोनों की तरफ से इसको नकारा गया था।
संगीत का सफर और नई शुरुआत
देहरादून के रहने वाले जुबिन नौटियाल का करियर इस समय अपने शिखर पर है। साल 2011 में रियलिटी शो ‘एक्स फैक्टर इंडिया’ से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जुबिन ने 2014 में ‘सोनाली केबल’ फिल्म के गाने ‘एक मुलाकात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। आज उनके नाम 200 से अधिक सुपरहिट गाने दर्ज हैं।
इंडस्ट्री के जानकारों और फैंस का मानना है कि जुबिन के जीवन में उनके बचपन के प्यार के आने के बाद, उनकी आवाज में रोमांस की मिठास और भी बढ़ने वाली है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अब सभी को इंतजार है तो बस उन खूबसूरत तस्वीरों का, जब जुबिन खुद अपनी इस नई शुरुआत की झलक दुनिया को दिखाएंगे।









