
जैसा की सब जानते हैं नेल कटर का इस्तेमाल नाख़ून काटने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है यह कैसे और कहाँ बनाया जाता है। लेकिन बता दें नेल कटर भारत में नहीं बनाया जाता है बल्कि यह बड़े पैमाने पर चीन से आयात किया जाता है। यह एक हैरान की बात है कि भारत की भारत स्टील उत्पादक देश की बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था है लेकिन फिर भी यह छोटी सी चीज अन्य देशों से आयतित की जाती है आइए इसका कारण जानते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत का ये गांव है दुनिया का सबसे अमीर! हर घर में छिपा है धन का खज़ाना
इस काम में चीन का कारोबार है बड़ा
बता दें भारत में चीन के नेल कटर का भारत के बाजार में दबदबा बना हुआ है। एक रिपोर्ट की जानकारी देते हैं, जिसमें दर्ज है की चीन देश से करीब 99% से अधिक नेल कटर को पिछले एक साल में हमारे देश भारत ने ख़रीदा है। चीन से एक नेल कटर 0.41 में ख़रीदा जाता है और इसमें लाने का खर्चा भी ऐड होता है। इससे साबित हो रहा है कि भारत की ऐसी कोई बड़ी कंपनी नहीं है जो चीन के उत्पादों का मुकाबला कर सके, कोई भी ब्रांड निर्माता कॉम्पिटिशन नहीं कर पा रहा है।
भारत में नेल कटर क्यों नहीं बनते हैं?
भारत में नेल कटर बहुत कम बनते हैं इसके पीछे कई बड़े कारण छुपे हुए हैं।
- स्टील की कमी- भारत में मजबूत स्टील का उत्पादक अधिक नहीं किया जाता है जिसकी सहायता से नेल कटर बनाया जाता है। यहाँ पर केवल गाड़ियों और स्टील बिल्डिंग के लिए स्टील बनता है इसलिए यहाँ पर इसकी कमी है।
- चीन की लागत कम- भारत की कंपनियां चीन का मुकबला इसलिए नहीं कर पाती है क्योंकि चीन में कच्चा माल बहुत सस्ता है इसके साथ ही मजदूरी भी, वह कम खर्चे में ही नेल कटर को बना सकते हैं।
- नई तकनीक- नेल कटर बनाने के लिए चीन ने कुछ नई और आधुनिक मशीनों को बनाया है जो कि भारत में नहीं बनाई गई है।
- निवेश की कमी- भारत में नेल कटर जैसे बिजनेस में कम इन्वेस्ट किया जाता गए लोग निवेश करने से घबराते हैं कि कई नुकसान न हो जाए क्योंकि बाजार में चीन का दबदबा छाया हुआ है।
भारतीय बाजार की स्थिति
भारत में भी नेल कटर का निर्माण किया जाता है जिसमें वेगा जैसे ब्रांड का नाम आता है। लेकिन इसके लिए भी चीन से ही सामान लाया जाता है। इसके अलावा मेरठ, लुधियाना एवं राजकोट जैसे शहरों में थोड़ी बहुत फैक्ट्रियां है जिसमें वे नेल कटर बनाने का काम करती है। इनमे कोई भी बड़ा ब्रांड नहीं है जो चीन एवं दक्षिण कोरिया जैसे बड़ी कंपनियों को मात देकर पीछे कर सके। यही कारण है कि भारतीय बाजार में हद तक चीन के नेल कटर ही बिकते हैं।
