Tags

घर बैठे अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें! NPCI के जरिए आधार और बैंक अकाउंट को जोड़ना हुआ आसान

RBI ने देश के सभी बैंक ग्राहकों के लिए NPCI से अपने आधार और बैंक अकाउंट को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है। अगर आप इस प्रक्रिया को समय से पहले पूरा नहीं करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

By Pinki Negi

आधार और बैंक अकाउंट को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) से जोड़ना, RBI ने सभी यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने भी अभी तक अपने अकाउंट या आधार की एनपीसीआई से लिंक नहीं किया है तो जल्द इस काम को पूरा करा लें वरना आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। आइए इस आसान प्रक्रिया को आगे लेख में जानते हैं।

घर बैठे अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें! NPCI के जरिए आधार और बैंक अकाउंट को जोड़ना हुआ आसान

NPCI से अकाउंट लिंक करना क्यों है आवश्यक?

आज के समय में NPCI से अकाउंट या आधार लिंक कराना बहुत जरुरी हो गया है। इससे सरकार आसानी से जान सकती है कि आपको सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृति या फिर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरिके से मिल रहा है या नहीं। इस लिंकिंग प्रक्रिया के बाद आप डिजिटल ट्रांजैक्शन बिना रुके कर सकते हैं। यह नियम आरबीआई ने देश के सभी बैंक ग्राहकों के लिए लागू कर दिए गए हैं।

NPCI से आधार ओर बैंक अकाउंट लिंक करने की प्रक्रिया

इसके लिए आपको नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • होम पेज पर आपको What We Do का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Naach के ऑप्शन को चूस करके FAQs पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Aadhaar Seeding Process पर क्लिक करना है। फिर नीचे दिए हुए Click Here to View के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आधार सीडिंग फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आपका फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा उसे ध्यान से पढ़ें और इसमें बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, खाताधारक का नाम, अपना आधार नंबर जैसे जरुरी जानकारी फिल करनी है।
  • अब इस फॉर्म को आपने बैंक शाखा के मैनेजर में पास जमा कर देना है।
  • अब बैंक द्वारा आपके आधार को NPCI मैपर से अकाउंट को लिंक करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

लिंक होने की जानकारी कैसे पता करें?

जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है तो इसके 2 से 3 दिनों के भीतर आपको नोटिफिकेशन आ जाएगा। आपको एसएमएस के माध्यम से आधार-बैंक अकाउंट NPCI से लिंक हुआ है नहीं इसकी जानकारी मिल जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद आप सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें