Tags

Minimum Balance Charges: किस बैंक में कितना कटेगा चार्ज और कहां है फ्री – पूरी लिस्ट देखें

हाल ही में ICICI बैंक ने अपने बचत खातों में मिनिमम बैलेंस की राशि बढ़ा दी है, जिसके बाद से लोग इसे अमीरों का बैंक कहने लगे है. भारत के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों पर मिनिमम बैलेंस का नियम लागू होता है. अगर ग्राहक इन शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है.

By Pinki Negi

हाल ही में ICICI बैंक ने अपने बचत खातों में मिनिमम बैलेंस की राशि बढ़ा दी है, जिसके बाद से लोग इसे अमीरों का बैंक कहने लगे है. भारत के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों पर मिनिमम बैलेंस का नियम लागू होता है. अगर ग्राहक इन शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है. आज में आपको बताएंगे कि किस बैंक में कितना मिनिमम बैलेंस रखना चाहिए और कितना जुर्माना लगाया जाता है.

Minimum Balance Charges: किस बैंक में कितना कटेगा चार्ज और कहां है फ्री – पूरी लिस्ट देखें
Minimum Balance Charges

ICICI बैंक में रखना होगा इतना मिनिमम बैलेंस

हाल ही में ICICI बैंक ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत मेट्रो और शहरी इलाकों में नया खाता खोलने के लिए अकाउंट में हर महीने 50,000 रुपए होने चाहिए. यह राशि पहले 10,000 रुपए थी. इसी तरह यह रकम सेमी-अर्बन इलाकों के लिए 5,000 से बढ़कर 25,000 रुपए हो गई है और वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 से बढ़कर 10,000 रुपए हो गई है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

इस बैंक ने 5 साल पहले ही मिनिमम बैलेंस नियम को हटा दिया है. SBI के ग्राहकों को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की चिंता नहीं करने पड़ेगी. वह अपनी जरूरत के अनुसार जितने चाहे उतने रुपए अकाउंट में रख सकते हैं.

केनरा बैंक

SBI के बाद जून 2025 से Canara Bank ने भी सेविंग, सैलरी और NRI अकाउंट्स से एवरेज मंथली बैलेंस रखने की शर्त हटा दी है. अब आपको अपने खाते में Minimum Balance रखने की चिंता नहीं करने पड़ेगी.

इंडियन बैंक

इस बैंक ने भी 7 जुलाई 2025 से मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त को हटा दिया है. बैंक का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुविधा को देखकर लिया गया है.

पंजाब नेशनल बैंक

PNB ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी है. इस बैंक ने 1 जुलाई 2025 से बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त को हटा दिया है. यानी की अब ग्राहकों को अपने खाते में एक तय रकम बनाए रखने की ज़रूरत नहीं है.

इन बैंकों में देना होगा इतना जुर्माना

HDFC बैंक में बचत खाताधारकों को अपने अकाउंट में हर महीने तय राशि रखनी होगी. शहरी क्षेत्रों में यह राशि 10,000 रुपए, छोटे शहरों में 5,000 रुपए और गांवों में 2,500 रुपए रखने होंगे. यदि आप इतना बैलेंस नहीं रखते है तो बैंक आप पर 600 रुपए का जुर्माना लगा सकता है.

वहीं Axis बैंक में छोटे शहरों और गाँवों के ग्राहकों को हर महीने 10,000 रुपए रखने होंगे. यदि आप यह तय राशि नहीं रखते है तो बैंक कम पड़ी राशि पर 6% का जुर्माना लगाता है, जो अधिकतम 600 रुपए हो सकता है.

प्रमुख बैंकों में मिनिमम बैलेंस और नॉन-मेंटेनेंस चार्ज

बैंक का नामक्षेत्र (Location)कितना मिनिमम बैलेंस (AMB/AQB) जरूरी है?बैलेंस न रखने पर चार्ज (पेनाल्टी)*
1. SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)मेट्रो और शहरी

अर्ध-शहरी (Semi-Urban)

ग्रामीण (Rural)
₹3,000

₹2,000

₹1,000
पूरी तरह फ्री (NIL)

(SBI ने रेगुलर सेविंग्स अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस चार्ज हटा दिया है)
2. Canara Bankमेट्रो और शहरी

अर्ध-शहरी

ग्रामीण
₹10,000 (मासिक)

₹5,000 (मासिक)

₹2,500 (त्रैमासिक – AQB)
₹150 से ₹600 + GST

₹150 से ₹300 + GST

₹270 से ₹450 + GST
3. PNB (पंजाब नेशनल बैंक)मेट्रो / शहरी
अर्ध-शहरी (Semi-Urban)
ग्रामीण (Rural)
₹5,000 से ₹10,000
₹2,000
₹1,000
₹400 से ₹600 + GST
₹300 + GST
₹250 + GST
4. Bank of Baroda (BoB)मेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹2,000
₹1,000
₹500
₹200 से ₹500 + GST
₹100 से ₹250 + GST
₹100 से ₹125 + GST
5. Union Bank of Indiaमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹1,000 (बिना चेकबुक) / ₹2,000 (चेकबुक के साथ)
₹500 / ₹1,000
₹100 / ₹250
₹100 से ₹200 + GST
₹100 से ₹150 + GST
₹50 से ₹100 + GST
6. Bank of India (BoI)मेट्रो / शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹2,000
₹1,000
₹500
₹100 से ₹200 + GST
₹50 से ₹100 + GST
₹25 से ₹50 + GST
7. Indian Bankमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹1,000 से ₹2,000
₹500
₹250
₹100 से ₹250 + GST
₹50 से ₹150 + GST
₹25 से ₹100 + GST
8. Central Bank of Indiaमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹2,000
₹1,000
₹500
₹200 + GST
₹100 + GST
₹75 + GST
9. HDFC Bankमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹10,000 (महीने का)
₹5,000 (महीने का)
₹2,500 (3 महीने का)
₹150 से ₹600 + GST
₹150 से ₹300 + GST
₹270 से ₹450 + GST
10. ICICI Bankमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹10,000
₹5,000
₹2,000
₹100 + शॉर्टफॉल का 5%
₹100 + शॉर्टफॉल का 5%
₹100 + शॉर्टफॉल का 5%
11. Axis Bankमेट्रो और शहरी
अर्ध-शहरी
ग्रामीण
₹12,000
₹5,000
₹2,500
₹50 से ₹600 (कम राशि के आधार पर)
₹50 से ₹300 + GST
₹75 से ₹150 + GST
12. Kotak Mahindra Bankमेट्रो और शहरी (रेगुलर अकाउंट)
Kotak 811 (डिजिटल)
₹10,000
शून्य (₹0)
₹500 तक (शॉर्टफॉल का 5%)
पूरी तरह फ्री (NIL)
13. IndusInd Bankशहरी और मेट्रो (वैरिएंट के आधार पर)₹10,000 से ₹50,000शॉर्टफॉल का 5% से 10% तक + GST
14. IDFC FIRST Bankसभी क्षेत्र (रेगुलर अकाउंट)₹10,000 से ₹25,000₹50 से ₹400 + GST
15. Federal Bankमेट्रो / शहरी
अर्ध-शहरी / ग्रामीण
₹5,000
₹2,000 से ₹3,000
₹200 से ₹300 + GST
₹100 से ₹150 + GST
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।