
आज के समय किसी भी पर्सनल खर्चे, ऑनलाइन खरीदारी और यात्रा जैसे खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड का एक फायदा यह भी है की यह जिम्मेदारी से इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक सकारात्मक क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद मिलती है। हालाँकि क्रेडिट कार्ड से जुडी ऐसी कई बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में हमे जानकारी नहीं होती।
हाल ही में एमएनसी में सोल्यूशन आर्किटेक्ट के रूप में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ऑनलाइन शॉपिंग के शुकीन एक व्यक्ति ने प्लेटफार्म X पर थ्रेड शेयर किया जिसमें बताया गया की क्रेडिट कार्ड नंबर कैसे काम करता है। जिसके जरिए किसी व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड वैलिड है या नहीं इसका पता लगाया जा सकता है।
यह भी देखें: Aadhar Card Money Withdrawal: आधार कार्ड से निकालें बैंक में जमा पैसा! आसान तरीका जानें
कैसे लगता है वैलिड क्रेडिट कार्ड का पता
बता दें, FinPal ने भी प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा की क्या आपने कभी सोचा है की ऑनलाइन पोर्टल (Amazon-Flipkart) आपका क्रेडिट कार्ड वैलिड है या नहीं इसका पता किस तरह से लगा लेते हैं? ईटी वेल्थ से ऑनलाइन बातचीत में FinPal ने जानकारी दी है की क्रेडिट कार्ड नंबर रैंडम नहीं होते, इनमें कविक वैलिडेशन और बैंकिंग को आसान बनाने के लिए एक छिपे हुए एल्गोरिथम का इस्तेमाल कर जनरेट किया जाता है। यूजर द्वारा दिए गए क्रेडिट कार्ड नंबर की पुष्टि के लिए Luhn Algorithm का उपयोग किया जाता है।
यह भी देखें: ITR Filing: क्या इनकम टैक्स भरने के लिए क्या नया PAN कार्ड बनवाना जरूरी है?
फिनपाल के मुताबिक एल्गोरिथम इस बात को चेक करता है की सभी नंबरों का सम (हर दूसरे अंक को दोगुना करके जोड़ने पर) 10 से वभाजय है। यदि यह 10 से विभाज्य है तो क्रेडिट कार्ड नंबर वैलिड होता है। वहीँ बैंक BIN (बैंक पहचान संख्या) सिस्टम का इस्तेमाल करता है। कार्ड के पहले 6 से 8 नंबर बताते हैं की कार्ड किसने जारी किया है और पोर्टल BIN रेंज के जरिए आपके कार्ड पर कोई ऑफर उपलब्ध है या नहीं इसका पता लगाया जाता है।
यह भी देखें: HRTC बस में फ्री या सस्ती यात्रा चाहिए? तो बनवाना होगा सिर्फ 200 रुपये का ‘हिम कार्ड’
कैसे चलता है कार्ड का पता
बता दें, कार्ड Visa या Mastercard है इसका पता कार्ड के पहले अंक मेजर इंडस्ट्री आइडेंटीफायर (MII) की जानकारी देता है, पहले 6 से 8 बैंक पहचान संख्या होते हैं, जो बैंक और कार्ड प्रकार जैसे वीजा इनफिनिट और किसी विशेष कार्ड की जानकारी देते हैं।









