
Google Chrome में अब जादुई AI दौर शुरू हो गया है। गूगल ने बुधवार को घोषणा कर दी कि भारत के यूजर्स के लिए Google Chrome ब्राउजर में कई नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इन फीचर्स की मदद से अब लोग इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने, वेबसाइट समझने और ऑनलाइन काम करने में पहले से कहीं ज्यादा आसानी महसूस कर पाएंगे। खास बात यह है कि ये सभी सुविधाएं 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होंगी, जिसमें भारत की आठ प्रमुख भाषाएं- हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल सीधे शामिल हैं।
Chrome में आया जेमिनी AI का सम्राज्य
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इन नई एआई सुविधाओं में Google का उन्नत मॉडल Gemini 3.1 मुख्य भूमिका निभाएगा। यह फीचर सीधे Google Chrome ब्राउजर में इंटीग्रेट होगा, यानी अब यूजर को अलग से ऐप खोलने की जरूरत नहीं, बल्कि वे ब्राउज़िंग के दौरान ही Gemini की मदद ले सकते हैं। अभी यह सुविधा पहले फेज में डेस्कटॉप और iOS पर लॉन्च हो रही है, जो भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल ट्रैफिक को देखते हुए एक बड़ा कदम है।
Chrome के प्रोडक्ट मैनेजमेंट निदेशक शर्मानी डे सिल्वा ने कहा कि गूगल ने Chrome में सीधे AI जोड़ने का फैसला इसलिए किया है ताकि इंटरनेट का इस्तेमाल और भी आसान, सुरक्षित और उपयोगी बन सके। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बाद भारत उन पहले देशों में शामिल है, जहां यह नई Gemini‑आधारित सुविधा उपलब्ध होगी। यह बात यह भी संकेत देती है कि भारत को गूगल के भविष्य की रणनीति में एक केंद्रीय देश के रूप में देखा जा रहा है, खासकर भाषाई विविधता और डिजिटल इनक्लूज़न के मामले में।
आठ भारतीय भाषाओं में खुलेंगे नए द्वार
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा भारतीय यूजर्स को ही मिलेगा। अब यूजर अपनी मातृभाषा में ही सवाल पूछ सकेंगे, जानकारी समझ सकेंगे और जल्दी काम भी कर सकेंगे। चाहे कोई विद्यार्थी रिसर्च कर रहा हो, कोई छोटा उद्यमी ऑनलाइन बाजार की जानकारी ले रहा हो या साधारण यूजर रोजमर्रा की जानकारी ढूंढ रहा हो- हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल में Gemini की मदद से काम काफी सिंपल हो जाएगा।
Google के मुताबिक ये AI फीचर यूजर्स को लंबे वेबपेज का सार निकालने, जटिल जानकारी को आसान भाषा में समझाने, अलग‑अलग वेबसाइटों की तुलना करने और तुरंत निष्कर्ष निकालने में मदद करेंगे। इससे रिसर्च, नोट‑निर्माण, आर्टिकल ड्राफ्टिंग और यहां तक कि ऑनलाइन फॉर्म फिल करने की प्रक्रिया भी काफी तेज हो सकती है।
ब्राउज़िंग अब होगी “स्मार्ट और सुरक्षित”
कंपनी का दावा है कि ये सुविधाएं न सिर्फ काम आसान बनाएंगी, बल्कि ब्राउज़िंग अनुभव को और सुरक्षित भी बनाएंगी। AI‑पावर्ड टूल फेक या गुमराह करने वाली जानकारी को पहचानने, रिलायबल सोर्स सुझाने और जानबूझकर भ्रामक कंटेंट से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह फीचर यूजर की ब्राउज़िंग‑हिस्ट्री और प्राइवेसी को गूगल के नियमों के तहत हांडल करता है, जिससे यूजर को डेटा‑सुरक्षा को लेकर थोड़ी राहत मिलती है।
ऐसे में भारत के करोड़ों यूजर्स खासकर उन लोगों के लिए जो अंग्रेजी में मजबूत नहीं हैं – यह अपडेट एक बड़ा गेम‑चेंजर साबित हो सकता है। यह न सिर्फ गूगल Chrome के लिए बल्कि भारत की “डिजिटल इंडिस्पेंसेबल” आबादी के लिए भी एक नई शुरुआत है, जहां भाषा की दीवारें धीरे‑धीरे गिरेंगी और वर्चुअल जगत अधिक शामिलकारी होगा।









