क्या आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहें हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। करवाचौथ त्यौहार से पहले ही इनकी कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। कल परसो तक यह कीमतें आसमान छू रही थी वही अब थोड़ा शांत हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरावट का प्रमुख कारण निवेशकों द्वारा किए गए मुनाफावसूली को बताया जा रहा है। आइए जानते हैं सोना-चांदी के नए रेट क्या हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
एक्सपर्ट का कहना है कि कीमतों में गिरावट किसी वैश्विक या राजनीतिक दबाव से नहीं हुई है बल्कि इसके पीछे का कारण कुछ और ही है।
- बाजार में मुनाफावसूली देखी जा रही है। सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे, ऐसे में निवेशकों को कमाई करने का बढ़िया मौका मिल गया और उन्होंने इसे बेचना शुरू कर दिया। इससे बाजार में दबाव पड़ा और कीमतों में कमी आ गई।
- भले ही ऐसा होता है जब डॉलर कमजोर पड़ता है तो सोने के दाम ऊपर चढ़ते हैं, लेकिन इस बार निवेशकों ने ऐसा काम किया है जिस वजह से डॉलर कम होने की वजह से सोना-चांदी नहीं बढ़ पाए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतें
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखि गई है। आइए जानते हैं इसके बाद इनकी क्या कीमतें हो गई है।
सोने की कीमत
- बाजार में कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में 1,098 रूपए की कमी आई है जिससे प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 1,22,111 रूपए पर पहुंच गई थी।
- आज सुबह 11 बजे सोने 129 रूपए की गिरावट करके 1,23,080 रूपए पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमत में भारी कमी
- चांदी की कीमतों में सोने से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 5,955 रूपए टूटकर 1,43,900 रूपए पर पहुंच गई थी।
- बुधवार के रिकॉर्ड स्तर की तुलना की जाए तो चंडी में 6,382 रूपए की भारी गिरावट देखी गई है।
- आज सुबह 11 बजे चांदी में 887 रूपए की कमी हुई जिससे 1 किलोग्राम चांदी 1,48,968 रूपए पर कारोबार कर रही थी।
अंतराष्ट्रीय बाजारों में क्या हाल?
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है वहीं चांदी की कीमतों में उतार-चढाव देखा जा रहा है।
- कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर में $15.40 की कमी आई है और यह $4,055.10 प्रति ओंस पर पहुंच गया था।
- सिल्वर स्पॉट में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन वहीं सिल्वर फ्यूचर की कीमतें 1 प्रतिशत गिरावट के साथ नीचे आ गई हैं।









