GST Update: आम आदमी को बड़ी राहत,12% और 28% वाले स्लैब हो सकते हैं खत्म, जानें क्या होगा सस्ता

बढ़ती महंगाई में आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। चार स्लैब को घटाकर 12% और 28% के दो स्लैब हो सकते हैं। आइए इस पूरी खबर को आगे लेख में जानते हैं।

By Pinki Negi

GST Update: आम आदमी को बड़ी राहत,12% और 28% वाले स्लैब हो सकते हैं खत्म, जानें क्या होगा सस्ता

GST Update: हर साल महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम लोगों को खर्चा चलाने में बहुत परेशानी होती है इसी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत रोजमर्रा का सामान अब सस्ता हो सकता है। जी हाँ सरकार ने एक बड़ा प्रस्ताव मंजूर किया है जिसके तहत GST स्लैब की संख्या 4 को घटाकर अब 2 कर दिया जाएगा। योजना लागू होते ही बीच के दो स्लैब (12% और 28%) को खत्म किया जाएगा।

यह भी देखें- Patna High Court Recruitment 2025: स्टेनोग्राफर पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

नई GST स्लैब, क्या सस्ता होगा?

जानकारी के लिए बता दें 21 अगस्त 2025 यानी आज के बैठक हुई है जिसमें केंद्र सरकार ने जीएसटी के चार स्लेब को कम करके दो रखने का प्रस्ताव रखा है। GST के चार स्लैब 5%, 12%, 18% एवं 28% है जिसमें दो घटाए जाएंगे तथा 5% और 18% स्लैब को रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए सभी राज्यों की सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब जीएसटी काउंसिल को यह प्रस्ताव भेजा गया है आगे देखते हैं कि इस पर उनका अंतिम निर्णय क्या रहता है।

ये सामान होगा सस्ता!

सरकार द्वारा किए गए बड़े बदलाव से बाजार में कई चीजे सस्ती होने वाली है इससे आपकी जेब का खर्चा कम होने वाला है। नीचे जानते हैं कौन सा सामान सस्ता हुआ है।

12% से 5% वाले सामान- इस घटोती में कपड़े, जूते-चप्पल, स्टेशनरी के आइटम्स और कई प्रकार के प्रोसेस्ड फूड्स की कीमते कम होने वाली है।

28% से 18% वाले सामान- इसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, टीवी और कार जैसे उपकरणों की कीमत 10% कम होने वाली है। आम लोगों के लिए घर बनाना होगा अब आसान क्योंकि सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल का सामान भी सस्ता होने वाला है।

यह भी देखें- Rapido पर 10 लाख का जुर्माना! अब ग्राहकों को मिलेगा रिफंड, जानें पूरी डिटेल

क्या क्या सामान महंगा होगा?

टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने वाली है। सामान सस्ता होने से लोगों की खरीदारी में रूचि बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में सुधार और बढ़ोतरी होगी। केवल तम्बांकू और पान मसाला जैसे उत्पाद ही महंगे रहने वाले हैं। इनकी टैक्स दरें बढ़ी ही रहने वाली है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें