Gold Rate Today: क्या आप अजा 26 सितंबर २०२५ को सोने की खरीदारी करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। आज सोने की कीमतों में उछाल आया है। भारत के कई बड़े शहरों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में ग्राहक और निवेशक इसकी खरीदारी कर रहें हैं। बाजार में सोने की मांग बढ़ने से इसकी चमक और तेजी हो गई है।

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव
नीचे टेबल में देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने की कीमत निम्न प्रकार से है।
शहर | 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ | 1,15,030 रूपए | 1,05,450 रूपए |
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद | 1,14,880 रूपए | 1,05,300 रूपए |
चेन्नई | 1,15,090 रूपए | 1,05,500 रूपए |
अहमदाबाद | 1,14,390 रूपए | 1,05,350 रूपए |
सोने के दाम में क्यों हो रही वृद्धि?
सोने के दाम में बढ़ोतरी हो रह है, मार्केट्स एक्सपर्ट्स का मानना है त्योहारों का मौसम शुरू ही गया है जिस वजह से इसकी कीमत में तेजी आ रही है। इस समय ग्राहक सोने की खूब खरीदारी कर रहे है और डिमांड हाई पर है इसलिए सोने का दाम रोजाना बढ़ रहा है।