
उम्मीद की जा रही है कि इस साल धनतेरस पर सोने की कीमतें तेजी से बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जल्द ही सोने की कीमत ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है। वहीँ अन्य जानकारों का कहना है कि 2026 की शुरुआत तक सोने की कीमत ₹1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है। धनतेरस तक
सोने की क़ीमते तेजी से बढ़ने के कई कारण हो सकते है, जैसे – दुनिया भर में फैली आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीद, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएँ .इसके अलावा जब लोगों का डॉलर या रुपया पर से र भरोसा कम होता है तो वह सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते है।
MCX पर सोने की कीमत
इस हफ्ते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में भारी उछाल हुई है। दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का रेट ₹1,22,284 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह तेज़ी दुनिया भर के राजनीतिक तनावों, कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और जल्द ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के कारण आई है।
इसके अलावा डॉलर कमजोर होने के वजह से अब दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया है, जिससे दुनिया भर में सोने की माँग बढ़ गई है। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहा तनाव भी सोने और चाँदी दोनों की कीमतों को ऊपर ले जाने में एक बड़ा कारण बना है।
सोने और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल
सोने का वायदा भाव दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 1.62% की उछाल के साथ ₹1,23,313 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का वायदा भाव (दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट) 3.44% बढ़कर ₹1,51,577 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में भी तेज़ी है; हाज़िर सोना $4,060 प्रति औंस पर पहुँच गया और यह लगातार आठवीं साप्ताहिक बढ़त है। चांदी भी 1.1% बढ़कर $51 प्रति औंस के स्तर पर पहुँच गई है।