Tags

Gold Rate Today: आज फिर बढ़ा सोना, चांदी की कीमतें भी हाई रिकॉर्ड पर, देखें आज का भाव

फिर एक बार, आज सोने की चमक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है! क्या यह निवेश का सही मौका है या बड़े खतरे का संकेत? सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों ने भी नया हाई रिकॉर्ड छू लिया है, जिससे बाज़ार में हलचल मच गई है। देखें, आज आपके शहर में कीमती धातुओं का भाव क्या है और ये ऊँचाईयाँ हमें किस ओर ले जाएंगी!

By Pinki Negi

Gold Rate Today: आज फिर बढ़ा सोना, चांदी की कीमतें भी हाई रिकॉर्ड पर, देखें आज का भाव
Gold Rate Today

सोने की कीमते लगातार बढ़ रही है, ऐसे में 7 अक्टूबर को भी सोने -चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद, सोना और चांदी एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। इतनी तेजी आने का सबसे बड़ा कारण है कि कमज़ोर डॉलर और वैश्विक बाज़ारों में बढ़ती माँग, और ये मांग आगे भी बढ़ती रहेगी। निवेशक वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं।

भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमत

आज दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,20,930 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,10,860 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,780 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,710 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में आयी तेजी

भारत में आज यानी 7 अक्टूबर 2025 को चांदी की कीमतों में बढोतरी हुई है। आज चांदी ₹1,56,100 प्रति किलोग्राम के नए स्तर पर पहुँच गई है। यह बढ़त सोने की तेज़ी के साथ-साथ आई है। बाज़ार विशेषज्ञों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के कारण, आने वाले दिनों में चांदी और ज़्यादा महंगी हो सकती है।

दिल्ली में सोने की कीमत

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत ने अब तक का सबसे ऊँचा रिकॉर्ड बना लिया है। आज, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,20,930 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का दाम भी ₹1,10,860 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

मुंबई और चेन्नई में सोने के दाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के भावों में तेज़ी आई है। यहाँ 24 कैरेट सोना ₹1,20,780 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,10,710 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

वहीं, चेन्नई में सोना देश भर में सबसे महंगा हो गया है। दक्षिण भारत के इस बड़े बाज़ार में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,21,380 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,260 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

कोलकाता, जयपुर और लखनऊ में सोने का भाव

आज कोलकाता में भी सोने की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है। यहाँ 24 कैरेट गोल्ड ₹1,20,780 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,10,710 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है।

दिलचस्प बात यह है कि जयपुर और लखनऊ दोनों शहरों में सोने का भाव एक जैसा है। इन दोनों जगह 24 कैरेट सोना ₹1,20,930 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,10,860 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।


Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें