
भारत में सोने को काफी शुभ माना जाता है, इसलिए हमेशा इसकी डिमांड बढ़ती रहती है। सोना सिर्फ एक धातु नहीं है, बल्कि हमारी परंपरा और बचत का अहम हिस्सा है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2030 तक सोने का दाम 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है। आइए जानते है कि ऐसा क्यों हो सकता है और सोने की कीमते क्यों बढ़ रही है।
वर्तमान में सोने की कीमत
लगातार सोने की कीमते बढ़ रही है। दिल्ली में 22 सितंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,16,200 पर पहुंच गई। शुक्रवार को 9.9% शुद्ध सोने की कीमत ₹1,14,000 थी। इस साल सोने के दाम में ₹37,250 प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई है, जो साल की शुरुआत में ₹78,950 थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार
सोने और चांदी की कीमतें नियमित बढ़ रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,12,155 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,32,869 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले आकड़ों को देखकर बताया जा रहा है कि 2030 तक सोने का दाम 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है।
सोने की कीमत बढ़ने की वजह
सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है, अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव आना। अक्सर लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोना खरीदते है। सोना एक बहुत ही सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिसकी कीमत समय के साथ बढ़ती रहती है। यही कारण है कि जब भी आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, सोने की मांग भी बढ़ जाती है।
महंगाई से आपकी बचत को बचाता
जब चीज़ों के दाम बढ़ते हैं, तो रुपये की कीमत कम हो जाती है। ऐसे में, सोना महंगाई से आपकी बचत को बचाता है। लोग मानते हैं कि महंगाई बढ़ने पर भी सोना अपनी कीमत बनाए रखता है। यही कारण है कि अगर महंगाई बढ़ती रही, तो सोने का दाम भी तेजी से बढ़ेगा।
भविष्य के लिए आर्थिक बजट
जब भी दुनिया में कोई बड़ी समस्या आती है, जैसे युद्ध, व्यापार में तनाव या कोई महामारी, तो लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते हैं। हाल ही में कोरोना महामारी के दौरान भी सोने के दाम बढ़ गए थे। भविष्य में भी ऐसे संकट आने की संभावना है, जिससे सोने की मांग हमेशा बनी रहेगी।
भारत में त्योहारों का विशेष महत्वा
भारत में शादी, त्योहारों और पूजा-पाठ के अवसर पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। । भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और मध्यम वर्ग भी बड़ा हो रहा है। यही वजह है कि लोग अपनी बचत के लिए सोना खरीदते है, जिस वजह से भी सोने की कीमत बढ़ रही है।