Tags

Mahavatar Narsimha OTT Release: रिलीज़ डेट कंफर्म, कब और कहां होगी OTT पर रिलीज़? यहां जानें

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली और 300 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई करने वाली निर्देशक अश्विन कुमार की सुपरहिट मूवी Mahavatar Narsimha आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

By Pinki Negi

Mahavatar Narsimha OTT Release: रिलीज़ डेट कंफर्म, कब और कहां होगी OTT पर रिलीज़? यहां जानें

Mahavatar Narsimha OTT Release: पौराणिक एनिमेटेड ‘महावतार नरसिम्हा’ को Netflix में देखने के लिए कब से लोग बेताब थे अब उनका इन्तजार खत्म हो गया है क्योंकि यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है। जी हाँ इस फिल्म को आज 19 सितंबर, दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस साल महावतार नरसिम्हा निर्देशक अश्विन कुमार की सुपरहिट मूवी रही है।

यह भी देखें- क्या आप इमोजी से बॉलीवुड फिल्मों का अंदाजा लगा सकते हैं

फिल्म ने बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। हालाँकि फिल्म की कमाई में बहुत कम उम्मीद थे लेकिन इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया जिससे इसने कमाई करके सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रूपए से अधिक की तगड़ी कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार और भक्त प्रह्लाद की कहानी पर बनाई गई है।

पौराणिक कथाओं का नया अध्याय

होमब्ले फिल्म्स ने बड़ा फैसला लिया कि वह भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित फिल्मों की एक बहुत बड़ी सीरीज बनाएंगे, और इसका नाम महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स है। और इसी सीरीज की पहली फिल्म का निर्माण हो गया है जिसका नाम महावतार नरसिम्हा है। इस पूरी सीरीज में करीबन सात फ़िल्में बनाई जाएंगी और इसमें विष्णु के अलग अलग अवतारों की पूरी कहानी शामिल रहेगी।

कुछ सालों में नई फ़िल्में आने वाली है। उम्मीद है महावतार परशुराम 2027 में रिलीज होगा, 2029 में महावतार रघुनंदन और 2035 से 2037 के बीच महावतार कल्कि रिलीज हो सकती है।

यह भी देखें- Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

निर्देशक ने क्या सन्देश दिया?

एक इंटरव्यू के फिल्म के निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा था कि भारतीय संस्कृति और इसका इतिहास जैसा है, उसे हूबहू उसी तरह और उतनी अच्छे से नहीं दिखाया गया है जितना कि दिखाना चाहिए था। वे मानते हैं कि इन कहानियों का मतलब और अच्छे से पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी है ताकि लोग अच्छे से समझ सके। उनका उद्देश्य एक फिल्म से लोगों को केवल मनोरंजन ही नहीं देना बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है जिसे आने वाली पीढ़ी समझ सके।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें