
UP Board Exam Registration 2025: उत्तर प्रदेश के कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 को बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है। बता दें छात्रों के पंजीकरण की तिथियों को चेंज किया गया है। अगर आप 9वीं, 10वीं, 11वीं अथवा 12वीं के छात्र है तो UPMSP की ऑफिसियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर नई डेट्स को चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें- UP Group C Bharti 2025: यूपी में बंपर वैकेंसी, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
10वीं और 12वीं कक्षा के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
UPMSP ने कक्षा 10वीं और 12वीं की रजिस्ट्रेशन तरीकों को बदला है। अब छात्र परीक्षा शुल्क 1 सितंबर 2025 तक ही जमा कर पाएंगे यानी की शुल्क जमा करने की यह लास्ट डेट है। वहीँ शुल्क संबंधी जानकारी अपलोड करने की लास्ट डेट 6 सितंबर 2025 है।
कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए तरीकों का ऐलान
बोर्ड क्लासों के अतिरिक्त 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन डेट भी चेंज कर दी गई है। इस कक्षा के छात्रों के लिए अंतिम तारीख 10 सितंबर 2025 को तय है। ये इस दिन आधी रात तक अपनी क्लास के लिए शुल्क जमा और शैक्षणिक डेटा वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर पाएंगे।
इन इम्पोर्टेन्ट डेट को ध्यान से देखें
सभी छात्रों को नीचे दी हुई तारीखों को भी ध्यान से पढ़ना है।
- स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों के डेटा का सत्यापन 11 से 13 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं। डेटा में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, जेंडर, विषय और फोटो की जाँच की जाएगी।
- छात्रों की जानकारी में सुधार और अपलोड का काम 14 से 20 सितंबर तक कर सकते हैं।
- 30 सितंबर 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक को पंजीकृत स्टूडेंट्स की फोटोयुक्त सूचि अथवा ट्रेजरी शीट की कॉपी भेज सकते हैं।
