Tags

November School Holidays 2025: बच्चों के लिए खुशखबरी! नवंबर में इतने दिन रहेंगे स्कूल बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

स्कूल पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर महीना खत्म होने के बाद अब नवंबर में फिर से लम्बी छुट्टियां फिर से पड़ने वाली है। आइए पूरी छुट्टियों की लिस्ट लेख में विस्तार से जानते हैं।

By Manju Negi

आज से नवंबर महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर महीने में छात्रों की काफी दिन छुट्टियां रही है, इसके बाद फिर से इस महीने लम्बे अवकाश शुरू होने वाले हैं। पढ़ाई में फिर से एक बार बच्चों को बढ़िया ब्रेक मिलने वाला है। आइए जानते हैं नवंबर महीने में कितने दिन छुट्टियां रहने वाली है। पूरी छुट्टियों की लिस्ट जानते हैं।

November School Holidays 2025: बच्चों के लिए खुशखबरी! नवंबर में इतने दिन रहेंगे स्कूल बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

इस महीने में मिलेगी 9 दिन की छुट्टी!

नवंबर 2025, में स्टूडेंट की कुल 9 दिन की छुट्टी रहने वाली है। यह अवकाश धार्मिक पर्व और साप्ताहिक वीकेंड शामिल है। पूरे महीने में बीच बीच में छुट्टियां रहने वाली है। इसके साथ ही कुछ अवकाश स्थानीय अथवा राज्य विदेश भी हो सकते हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर चेक कर लेना चाहिए। इस अवकाश में गुरु पर्व की छुट्टियां भी शामिल है।

गुरु पर्व का धार्मिक महत्व

नवंबर महीने में सिख धर्म के दो महान गुरुओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेगी। 5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंतीसिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्वस पर यह राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे देश के स्कूल की छुट्टियां रहने वाली है। इस दिन शहर में कीर्तन, लंगर और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवसयह अवकाश सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान की याद में 25 नवंबर को मनाया जाएगा। यह छुट्टी उत्तरी राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे विशेष राज्यों में रहेगी।

नवंबर 2025 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख दिन अवकाश का कारण कहाँ रहेगी छुट्टी
1 नवंबरशनिवारहरियाणा दिवसक्षेत्रीय (हरियाणा)
2 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
5 नवंबरबुधवारगुरु नानक देव जयंतीराष्ट्रीय/राज्यों में घोषित
8 नवंबरदूसरा शनिवारसाप्ताहिक अवकाशअधिकांश स्कूल
9 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
16 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
23 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
25 नवंबरमंगलवारगुरु तेग बहादुर शहीदी दिवसस्थानीय (दिल्ली, पंजाब आदि)
30 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

वीकेंड्स के अतिरिक्त लाभ क्या हैं?

नवंबर में अन्य छुट्टियों के अलावा पुरे 5 रविवार की छुट्टियां रहेगी। कई स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार के दिन विद्यालयों के अवकाश रहने वाले हैं। इस साप्ताहिक ब्रेक से बच्चों का पढ़ाई और घूमने का अच्छा प्लान बन सकता है। इसके अतिरिक्त 14 नवंबर को बाल दिवस भी मनाया जाएगा। इस दिन देश के कई राज्यों के विद्यालयों में पूर्ण अवकाश रहता है तो कई दिन हाफ डे भी रहता है।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें