CBSE Class 10 Sample Paper 2026 Released: CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में CBSE ने अपने आधिकारिक वेबसाइट में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों के सैंपल पेपर 2026 जारी कर दिए हैं। इस सैंपल पेपर को डाउनलोड करके आप बोर्ड परीक्षाओं का अभ्यास अच्छे से कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको सितंबर-अक्टूबर 2025 की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।
इन अभ्यास प्रश्नों की सहायता से आप अपने परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अन्य जानकारी पहले से समझ सकते हैं। परीक्षा में अपना अच्छा प्रदर्शन करके बेहतर स्कोर पा सकते हैं।

CBSE कक्षा 10 सैंपल पेपर 2026
बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए CBSE द्वारा हर वर्ष अपनी वेबसाइट पर मेन सब्जेक्ट्स के सैंपल पेपर जारी किए जाते हैं। आपको इससे परीक्षा पैटर्न की जानकारी मालूम लगती है, पेंशन पत्र कैसे आएगा और नंबर कसी तरह से दिए जाएंगे। सैंपल पेपर के साथ ही मार्किंग स्कीम भी देखने को मिलेगी। इससे छात्रों को पेपर हल करने की जानकारी मिलेगी और वे समय पर अपना पेपर पूर्ण कर पाएंगे जब उन्हें पहले से जानकारी और गाइडलाइन मिल जाती है।
CBSE सैंपल पेपर 2025–26 कक्षा 10
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सीबीएसई ने शैक्षणिक वर्ष 2025–26 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए है। यह परीक्षा 15 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक हो सकते हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करके परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। आप फाइनल बोर्ड परीक्षा के साथ सितंबर-अक्टूबर 2025 की अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं।
हल सहित CBSE कक्षा 10 सैंपल पेपर 2026
CBSE ने अपनी वेबसाइट में सैंपल पेपर के साथ, मार्किंग स्कीम और सोल्यूशंस की PDF को जारी किया है। आप सभी मेन सब्जेक्ट्स के समाधान वाले पीडीएफ को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
| विषय | CBSE SQP 2025-26 Class 10 | Marking Scheme | 
| विज्ञान | SQP | MS | 
| बहीखाता और लेखा के तत्व | SQP | MS | 
| व्यवसाय के तत्व | SQP | MS | 
| अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) | SQP | MS | 
| अंग्रेजी (संचारी) | SQP | MS | 
| हिंदी ए | SQP | MS | 
| हिंदी बी | SQP | MS | 
| गृह विज्ञान | SQP | MS | 
बाकि विषय की CBSE SQP 2025-26 Class 10 और Marking Scheme PDF डाउनलोड करने के लिए आप इस दिए गए लिंक पर क्लिक https://cbseacademic.nic.in/sqp_classx_2025-26.html करें। यहाँ पर आपको पुरे सब्जेट मिल जाएंगे।
मार्किंग स्कीम के साथ CBSE सैंपल पेपर PDF डाउनलोड कैसे करें?
छात्र आधिकारिक वेबसाइट में कक्षा 10 CBSE 2025-26 सैंपल पेपर PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।
- आपको सबसे पहले CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर क्लिक करना है।
- फिर आपको अकादमिक क्षेत्र को ढूंढना है और उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको कक्षा 10 के लिए नमूना प्रश्न पत्रों वाले लिंक अथवा सेक्शन को ढूंढना है।
- अब आपको इसमें क्लिक करना है। फिर आपको अंकन योजना के साथ विषयवार सीबीएसई कक्षा 10 सैंपल पेपर PDF दिखाई देंगे।
- अब आपका जो सब्जेक्ट है उसके नमूना पत्र और अंकन योजना की पीडीएफ पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी माध्यम के लिए सैंपल पेपर (SQP) और अंकन योजना (MS)
| विषय | SQP | MS | 
| विज्ञान | Click Here | Click Here | 
| गृह विज्ञान | Click Here | Click Here | 
| गणित (बुनियादी) | Click Here | Click Here | 
| गणित (मानक) | Click Here | Click Here | 
| सामाजिक विज्ञान | Click Here | Click Here | 
| रंगाई | Click Here | Click Here | 
विषयवार पैर्टन क्या है?
गणित (मानक और आधार)
- गणित विषय को मानक और आधार दो पाठ्यक्रमों में वितरित किया गया है।
- इसके प्रश्न पत्र में 38 प्रश्न आएँगे, जो कि पांच खंडों से निर्धारित होंगे।
- खंड A से 18 MCQ और 2 Assertion-Reason प्रश्न आएँगे जो कि प्रत्येक 1 अंक का होगा।
- खंड D से पांच अंक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- खंड E से 3 केस स्टडी आधारित प्रश्न आएँगे।
विज्ञान
- अगर आपका विज्ञान का सिलेबस पूरा हो जाता है तो आपको सैंपल पेपर का अभ्यास अवश्य करना है। इसके प्रश्न पत्र में 39 प्रश्न आएँगे जो कि तीन खण्डों से निर्धारित किए गए हैं। सेक्शन ए बायोलॉजी, सेक्शन बी केमिस्ट्री और सेक्शन सी फिजिक्स है। सभी प्र्शन अनिवार्य होंगे। कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प आ सकते हैं।
सामाजिक विज्ञान
- इस सैंपल पेपर में 38 प्रश्न आएँगे। चार खंडों में बांटा गया है। प्रत्येक खंड से 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही इसमें MCQ, VSA, SA और LA प्रश्न शामिल किए गए हैं।
 
					







