Tags

UP Police Job: कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती! 3000 अतिरिक्त पद भी जुड़ेंगे, पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! कांस्टेबल और जेल वार्डर के लिए 25,000 से भी ज़्यादा पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने वाली है। इतना ही नहीं, इसमें 3000 अतिरिक्त पद भी जुड़ने की उम्मीद है। अपनी तैयारी शुरू करें! आवेदन की तारीखें, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

By Pinki Negi

UP Police Job: कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती! 3000 अतिरिक्त पद भी जुड़ेंगे, पूरी डिटेल
UP Police Job

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने नई कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती का ऐलान कर दिया है। भर्ती बोर्ड के अनुसार, दिसंबर महीने में विभिन्न खाली पदों, जैसे आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, जेल वार्डर आदि के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती में करीब 25,000 पदों पर भर्तियाँ निकलेंगी, जिसमें लगभग 19,000 कांस्टेबल और 2,800 जेल वार्डर के पद शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in देखते रहें।

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द निकलेगी 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने अप्रैल में 19,220 सिपाहियों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा, बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के करीब 2,800 रिक्त पदों पर भी भर्ती की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में कुल 30,000 नई भर्तियों की घोषणा की थी, जिसमें से सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं। अब उम्मीदवारों को कांस्टेबल (सिपाही) और जेल वार्डर भर्ती शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

अतिरिक्त पदों पर होगी भर्ती

भर्ती बोर्ड अब करीब तीन हज़ार अतिरिक्त पदों को जोड़कर भर्ती की तैयारी कर रहा है। यह अतिरिक्त पद पिछले आठ महीनों के दौरान सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए कर्मचारियों की संख्या के बराबर हैं। इन बढ़े हुए रिक्त पदों की कुल संख्या की पूरी जानकारी बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति (नोटिफिकेशन) में जारी करेगा।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए OTR हुआ ज़रूरी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (UPPRPB) ने भी अब अपनी सभी भर्तियों में ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) सिस्टम लागू कर दिया है। यह नियम UPPSC और UPSSSC की तरह ही लागू किया गया है। इसलिए, जो भी उम्मीदवार आने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल, एसआई (सब-इंस्पेक्टर) और अन्य भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर यह ओटीआर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें