Tags

यूपी में आंगनबाड़ी की 69,206 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के 69,206 पदों पर बंपर भर्ती शुरू होने वाली है! अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें और मौका न चूकें!

By Pinki Negi

यूपी में आंगनबाड़ी की 69,206 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
आंगनबाड़ी भर्ती

अगर आप एक महिला है तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों पदों पर भर्तियां निकालने वाली है, जिनके लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7,952 और सहायिका के 61,254 पद शामिल हैं।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी हो और समय पर पूरी की जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में एकरूपता बनाए रखने और देरी से बचने के लिए सभी जिलों में भर्ती का एक समान टाइमटेबल लागू किया जाए।

आंगनबाड़ी में 69,206 पदों पर भर्ती

महिला कल्याण की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी में कुल 69,206 पदों पर नई भर्ती होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 7,952 पदों में 5,523 पद मिनी कार्यकर्ताओं को मुख्य कार्यकर्ता के रूप में अपग्रेड करने से बने हैं, जबकि सहायिकाओं के 61,254 पदों में से 22,260 पद मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में बदलने के कारण सृजित हुए हैं। शेष पद पुराने केंद्रों में खाली हुए हैं या नए केंद्रों के लिए हैं।

हर जिले में बनाई जाएगी एक भर्ती समिति

मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि हर जिले में जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में एक भर्ती समिति बनाई जाएगी। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। सभी जिलों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे भर्ती की पूरी समय-सारिणी पहले से ही तय कर लें, ताकि सभी काम तय समय पर पूरे हो सकें।

‘सक्षम आंगनबाड़ी’ बनाने की तैयारी

प्रदेश के 23,697 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों को पोषण वाटिका, बारिश का पानी जमा करने की सुविधा आरओ मशीन, एलईडी स्क्रीन, सीखने-सिखाने की सामग्री, बाला पेंटिंग और छोटे-मोटे निर्माण कार्यों जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि इन भवनों का निर्माण कार्य जल्दी पूरा किया जाए ताकि गाँवों में बच्चों और महिलाओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें