
UKSSSC ने 2025-26 के लिए ग्रुप C भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में 14 अलग-अलग भर्तियों की जानकारी दी गई है. अब आप आसानी से जान सकते है कि कौन की भर्ती का विज्ञापन कब निकलेगा और उसकी परीक्षा कब होगी. इस कैलेंडर की मदद से उम्मीदवारों को यह जानने में आसानी होगी कि कब कौन सी परीक्षा होने वाली है, ताकि वह अपनी पूरी तैयारी कर सकें।
जानें कब निकलेगी कौन-सी वैकेंसी
उत्तराखंड में आने वाले समय में कई भर्तियां होने वाली है. जैसे – वन दरोगा की शारीरिक परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को होगी। कनिष्ठ सहायक और कार्यालय सहायक पदों का विज्ञापन 5 दिसंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 10 मई 2026 को होगी। स्नातक स्तरीय पदों के लिए विज्ञापन 21 जनवरी 2026 को और परीक्षा 21 जून 2026 को होगी।
इसके अलावा सहायक अध्यापक का विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को आएगा, जिसकी परीक्षा 18 जनवरी 2026 से होगी। वहीं, सहायक लेखाकार के 36 पदों के लिए विज्ञापन 14 नवंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी।
UKSSSC Exam Calendar
क्रम संख्या | भर्ती का नाम / पद | रिक्त पद | विज्ञापन तिथि | परीक्षा तिथि / प्रारंभ |
---|---|---|---|---|
1 | वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख / दक्षता परीक्षा (विज्ञापन सं. 68) | 124 | – | 28 अक्तूबर, 2025 से |
2 | सहायक लेखाकार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी / वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन सं. 69, 70) टंकण / आशुलेखन परीक्षा | लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त | 17 नवंबर, 2025 से | |
3 | उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के राज्य / जिला सदस्य (विज्ञापन सं. 72) साक्षात्कार | 20 | – | 15 दिसंबर, 2025 से |
4 | सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) (माध्यमिक शिक्षा विभाग) | 128 | 12 सितंबर, 2025 | 18 जनवरी, 2026 से |
5 | विशेष तकनीकी अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 62 | 26 सितंबर, 2025 | 01 फरवरी, 2026 |
6 | वाहन चालक (विभिन्न विभाग) | 37 | 15 अक्तूबर, 2025 | 22 फरवरी, 2026 |
7 | कृषि (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद | 212 | 31 अक्तूबर, 2025 | 15 मार्च, 2026 |
8 | सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) | 36 | 14 नवंबर, 2025 | 29 मार्च, 2026 |
9 | वाहन चालक परीक्षा | क्रमांक-6 पर अंकित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त वाहन चालन परीक्षण | 17 अप्रैल, 2026 से | |
10 | सामान्य इंटर स्तरीय पद (कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक व अन्य) | 386 | 05 दिसंबर, 2025 | 10 मई, 2026 |
11 | आईटीआई / डिप्लोमा अर्हता के पद | 41 | 24 दिसंबर, 2025 | 31 मई, 2026 |
12 | विज्ञान (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद | 04 | 07 जनवरी, 2026 | 07 जून, 2026 |
13 | स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) | 48 | 21 जनवरी, 2026 | 21 जून, 2026 |
14 | टंकण एवं आशुललेखन परीक्षा | (क्रमांक 08 और 10 पर अंकित पदों के लिए) | 30 जून, 2026 से |
