Tags

SSC GD Vacancy State Wise: 25,487 रिक्तियों पर कांस्टेबल भर्ती शुरू! राज्यवार और फोर्स वाइज वैकेंसी लिस्ट जारी

SSC ने 25,487 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। सभी राज्यों और अलग-अलग सुरक्षा बलों के लिए कितनी सीटें खाली हैं, इसकी पूरी लिस्ट जारी हो गई है। जनरल ड्यूटी (GD) में शामिल होने का यह बहुत बड़ा अवसर है। सभी जरूरी जानकारी तुरंत देखें और आवेदन की आखिरी तारीख से पहले फॉर्म भरें!

By Pinki Negi

SSC GD Vacancy State Wise: 25,487 रिक्तियों पर कांस्टेबल भर्ती शुरू! राज्यवार और फोर्स वाइज वैकेंसी लिस्ट जारी
SSC GD Vacancy State Wise

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (GD) की भर्ती 2026 के लिए सभी खाली पदों की पूरी जानकारी जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, असम राइफल्स, और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में बड़ी संख्या में पद भरे जाएँगे।

कुल 25,487 सरकारी पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कुल 25,487 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित हैं। इन पदों में से 23,467 पद पुरुषों के लिए हैं, जबकि 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित राज्य, क्षेत्र और कैटेगरी-वार पदों का पूरा ब्यौरा SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए पदों का विवरण

फोर्सSCSTOBCEWSURकुल
BSF785811353222524
CISF1918139129581321554713135
CRPF87032134359825235366
SSB2571674121767521764
ITBP1461392191094861099
Assam Rifles1613022781576581556
SSF32621023
कुल34332091532924161019823467

महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों का विवरण

फोर्सSCSTOBCEWSURकुल
BSF1172054992
CISF2051523261506271460
CRPF15827866124
SSB000000
ITBP2425381691194
Assam Rifles1430251071150
SSF000000
कुल2692224361899042020

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें