Tags

SSC CGL 2025: रीएग्जाम कब होगा? ssc.gov.in पर मिलेगा एडमिट कार्ड, जानें पूरी डिटेल

देश में SSC CGL 2025 परीक्षा का फिर से रीएग्जाम होने वाला है, कर्मचारी चयन आयोग बहुत जल्द रीएग्जाम तिथि को घोषित करने वाला है। आप आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी जान सकते हैं।

By Pinki Negi

देश में SSC CGL 2025 हाल ही में पिछले महीने 14 और 26 सितंबर को सम्पन्न हुई थी और अब फिर से परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें यह परीक्षा उन सभी छात्रों को होगी जो तकनीकी खराबी या फिर अन्य समस्या की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए थे। कर्मचारी चयन आयोग ने शिकायत और पुनः परीक्षा की मांग को स्वीकार करके SSC CGL 2025 रीएग्जाम शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार को यह दूसरी बार मौका मिलने वाला है जिसमे वे अपनी परीक्षा को अच्छे तरीके से दे पाएंगे।

SSC CGL 2025: रीएग्जाम कब होगा? ssc.gov.in पर मिलेगा एडमिट कार्ड, जानें पूरी डिटेल

SSC CGL 2025 Tier 1 रीएग्ज़ाम की मुख्य तारीखें

रीएग्जाम तिथि 14 अक्टूबर 2025
सिटी स्लिप जारी 05 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी 09 अक्टूबर 2025
आंसर की 15 अक्टूबर 2025

यह भी देखें- CBSE का बड़ा बदलाव! 9वीं में शुरू होगा ओपन बुक एग्जाम, जानिए कब से

रीएग्जाम कौन दे सकता है?

इस परीक्षा में सभी विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे बल्कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा नमीं कारणों से प्रभावित हुई थी वे शामिल होंगे।

  • जिन केंद्र पर उम्मीदवार तकनिकी दिक्क्त से परीक्षा सही नहीं दे पाए।
  • मुंबई के एक केंद्र में आग लग गई थी जिस वजह से परीक्षा रद्द कराई गई।
  • जिन उम्मीदवारों पर परीक्षा में गलत आरोप लगे हो जैसे नकल करना और वो साबित हो पाता है तो आयोग उन्हें परीक्षा में बैठने का फिर से मौका देगा।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

जो उम्मीदवार फिर से परीक्षा से शामिल होने वाले हैं वे नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करके एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर क्लिक करना है।
  • होम पेज में आपको Admit Card या Login का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना है।
  • लॉगिन करने के बाद, आप अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

आप एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, और इसे एग्जाम सेंटर में ले जाना न भूलें। आप और अपडेट्स और जानकारी जानने के लिए SSC वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें