RRB NTPC CBT Dates for 2025 Released: जानें कब और कहाँ होगा आपका एग्जाम

RRB NTPC CBT 2025 की तिथियाँ आ गई हैं! यह परीक्षा 5 से 23 जून के बीच आयोजित होगी, जिसमें 8,113 ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेंगे।

By GyanOK

अगर आप RRB NTPC CBT 2025 की तिथियों का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) 2025 भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। चाहे आप पहली बार यह परीक्षा दे रहे हों या पहले से तैयारी कर रहे हों, इस शेड्यूल को समझना जरूरी है। ताकि एग्जाम की तैयारी सही से हो सके।

GyanOK के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
RRB NTPC CBT Dates for 2025 Released: जानें कब और कहाँ होगा आपका एग्जाम
RRB NTPC CBT Dates for 2025 Released: जानें कब और कहाँ होगा आपका एग्जाम

यहाँ आपको RRB NTPC 2025 CBT शेड्यूल, परीक्षा पैटर्न, जरूरी तारीखें, तैयारी के सुझाव और बहुत कुछ विस्तार से बताया गया है। चूंकि इस बार लगभग 58 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, Competition काफी होगा। लेकिन सही जानकारी और Strategy से आप सबसे आगे रह सकते हैं।

RRB NTPC CBT Dates for 2025 Key Highlights

परीक्षा का नामRRB NTPC 2025 (Graduate-Level)
आयोजक संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा तिथियाँ5 जून से 23 जून 2025
एडमिट कार्ड जारी होंगे 1 जून 2025
एग्जाम सिटी स्लिप27 मई 2025 से उपलब्ध
प्रत्येक दिन की शिफ्टतीन (सुबह, दोपहर, शाम)
कुल रिक्तियाँ8,113
कुल उम्मीदवारलगभग 58.4 लाख
परीक्षा की अवधि90 मिनट
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB NTPC क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

RRB NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज) परीक्षा भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है और इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों को भरना होता है, जैसे कि स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, जूनियर क्लर्क, आदि।

यह परीक्षा न सिर्फ सरकारी नौकरी की सुरक्षा देती है, बल्कि आकर्षक वेतन, करियर ग्रोथ और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान करती है। लाखों अभ्यर्थियों की भीड़ में अपनी जगह बनाने के लिए परीक्षा की रूपरेखा को समझना बेहद जरूरी है।

RRB NTPC 2025 Detailed Exam Schedule

CBT 1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) 5 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा हर दिन तीन शिफ्टों में होगी:

  • शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक (रिपोर्टिंग 7:30 बजे)
  • शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक (रिपोर्टिंग 11:15 बजे)
  • शिफ्ट 3: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक (रिपोर्टिंग 3:00 बजे)

नोट: समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है, देरी होने पर एंट्री नहीं मिलेगी।

RRB NTPC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिएअपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट या आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. CEN 05/2024: NTPC CBT 1 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।

सुझाव: सबसे पहले परीक्षा की तारीख, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी जरूर जांच लें।

RRB NTPC 2025 परीक्षा पैटर्न

परीक्षा के पैटर्न को समझने से तैयारी में मदद मिलती है।

CBT 1 परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
SectionNumber of questions
General Awareness40
Mathematic30
General Intelligence and Reasoning30

CBT 2, टाइपिंग और स्किल टेस्ट

CBT 1 पास करने वाले उम्मीदवार CBT 2 में बैठेंगे, जिसके बाद स्किल या एप्टीट्यूड टेस्ट होंगे (जॉब रोल पर निर्भर करता है)।

पदवार रिक्तियों का विवरण

8,113 ग्रेजुएट लेवल पदों में से प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,144
  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1,736
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732
  • स्टेशन मास्टर: 994

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

RRB NTPC 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

1 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

परीक्षा प्रतिदिन कितनी शिफ्टों में होगी?

तीन शिफ्ट – सुबह, दोपहर, और शाम।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

क्या हम अपनी परीक्षा सिटी चुन सकते हैं?

नहीं, परीक्षा सिटी आवंटित की जाएगी और यह 27 मई 2025 से परीक्षा सिटी स्लिप में दिखेगी।

NTPC पदों पर वेतन कितना होता है?

पोस्ट के अनुसार वेतन 25,000 से 35,000 रुपये प्रति माह तक हो सकता है (अन्य भत्तों सहित)।

अब जबकि RRB NTPC CBT 2025 की तिथियाँ घोषित हो चुकी हैं, यह समय है पूरी ताकत से तैयारी करने का। हमने यहाँ परीक्षा की तिथियों, शिफ्ट समय, पैटर्न और तैयारी की रणनीति से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी है। अपडेट रहने के लिए और आधिकारिक सूचना के लिए rrbcdg.gov.in को नियमित रूप से देखें।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें