
जिन युवाओं ने 10वीं कक्षा पास कर दी है, उनके लिए खुशखबरी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत कक्षपाल के 1700 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन JSSC की वेबसाइट पर मिल जायेगा। कक्षपाल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी और जो 8 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025 से जुडी जरुरी जानकारी
भर्ती निकाय | झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
पद का नाम | कक्षपाल (झारखण्ड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025) |
वैकेंसी | 1733 (पुरुष-1634, महिला-64) |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 नवंबर 2025 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 8 दिसंबर 2025 |
योग्यता | 10वीं पास |
आयुसीमा | 18-25 वर्ष तक |
हाइट | पुरुष- 160 सेमी (SC/ST-155 सेमी), महिला 148 सेमी सभी वर्गों के लिए |
सैलरी | लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये) |
भर्ती के लिए योग्यता
कक्षपाल भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सामान्य (अनारक्षित/EWS) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। होमगार्ड, एक्स-सर्विसमैन और सहायक पुलिस जैसे विशेष वर्गों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को www.jssc.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहाँ आपको “Online Application for JKCE-2025” लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर, आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगा।
- अब इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन कर लें और मांगी गई सभी डिटेल्स को सही से भरें।
- इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड लें।