
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक (ACIO Tech) के पदों के लिए नई भर्ती निकाली है। यह भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो देश की सुरक्षा और जासूसी का काम करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि योग्य उम्मीदवार बिना किसी लिखित परीक्षा के इस एजेंसी का हिस्सा बन सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं।
IB Vacancy 2025 Overview
| भर्ती निकाय | इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) |
| पद का नाम | असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक |
| पदों की संख्या | 258 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mha.gov.in |
| ग्रुप | सी |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 25 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 नवंबर 2025 |
| योग्यता | बीटेक/बी.ई/एमएससी |
| आयुसीमा | 18-27 वर्ष तक। आयुसीमा की गणना 16 नवंबर 2025 के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। |
| सैलरी | लेवल 7, 44900-142400/- प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। |
| चयन प्रक्रिया | स्किल टेस्ट, इंटरव्यू |
आईबी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) में इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी कोई भी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर डिग्री वाले अभ्यर्थी भी योग्य हैं। लेकिन इन सभी डिग्रियों के साथ, उम्मीदवार को GATE 2023, GATE 2024, या GATE 2025 परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में, GATE स्कोर के आधार पर वैकेंसी की संख्या के दस गुना उम्मीदवारों को पहले चुना जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए, यानी स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट इन तीनों चरणों (GATE स्कोर, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू) में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।








