
बिहार पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने खुशियों भरा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साल 2026 का वार्षिक भर्ती कैलेंडर घोषित कर दिया है, जिसमें 19,838 पदों वाली सिपाही भर्ती के रिजल्ट के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, वनरक्षी और रेडियो संगठन जैसे कुल 11 विभागों की परीक्षाओं का पूरा विवरण दिया गया है।
छात्र अब सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि कौन सी परीक्षा कब होगी और किस भर्ती का रिजल्ट कब आएगा। यह कैलेंडर छात्रों को समय पर अपनी तैयारी पूरी करने और परीक्षाओं की योजना बनाने में बड़ी मदद करेगा।
बिहार पुलिस भर्ती 2026
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2025) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। सितंबर 2025 में हुई लिखित परीक्षा के बाद, अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 दिसंबर से 11 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जून 2026 में जारी होगा।
इसके साथ ही, मद्य निषेध सिपाही के 1685 पदों के लिए लिखित परीक्षा भी जून 2026 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के माध्यम से अपनी शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी की योजना बना सकते हैं।
CSBC Exam Calendar 2026 शेड्यूल
| पद का नाम | वैकेंसी | विज्ञापन संख्या/प्रकाशन की तिथि | लिखित परीक्षा की तिथि | लिखित परीक्षाफल की तिथि | शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि | अंतिम परीक्षाफल की तिथि |
| सिपाही | 19838 | 01/2025 | संपन्न | 26 सितंबर 2025 | 15 दिसंबर-11 मार्च 2026 | जून 2026 |
| चालक सिपाही | 4361 | 01/2025 | संपन्न | 30 दिसंबर 2025 | 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 | सितंबर-अक्टूबर |
| चलंक दस्ता सिपाही | 108 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर-नवंबर | दिसंबर |
| मद्य निषेध सिपाही | 1685 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर-नवंबर | दिसंबर |
| कक्षपाल | 2417 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर-नवंबर | दिसंबर |
| विशेष शाखा सिपाही (बंद संवर्ग) | 83 | फरवरी | जून | सितंबर | नवंबर | दिसंबर |
| सिपाही (तकनीकी) | 993 | मार्च | जून | सितंबर | नवंबर-दिसंबर | जनवरी 2027 |
| सिपाही (तकनीकी) | 33 | मार्च | जून | सितंबर | नवंबर-दिसंबर | जनवरी 2027 |
| वनरक्षी | 1816 | मार्च | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | फरवरी 2027 |
| वनपाल | 188 | अप्रैल | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | फरवरी 2027 |
| कारा चालक-I | 81 | अप्रैल | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | मार्च 2027 |
CSBC इस साल निकालेगा 6 नई सरकारी नौकरियाँ
बिहार पुलिस और वन विभाग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार, इस साल 6 नई बड़ी भर्तियाँ निकाली जाएंगी। इन भर्तियों में सिपाही, वनरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड), वनपाल, और कारा चालक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा कैलेंडर की मदद से अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं और सिपाही के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अपना फॉर्म भर सकते हैं। समय रहते आवेदन और तैयारी आपको सरकारी नौकरी की दौड़ में आगे रखेगी।









