
बिहार के जो युवा पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस विभाग ने 4128 पदों पर सिपाही, जेल प्रहरी और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और जो 5 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Overview
विभाग का नाम | बिहार पुलिस विभाग |
भर्ती बोर्ड | केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती |
पद का नाम | सिपाही |
कुल वैकेंसी | 4128 पद |
योग्यता | 10वी, 12वी पास |
आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
वेतनमान | 21700 – 69100 /- रुपया प्रतिमाह |
नियुक्ति प्रक्रिया | शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा |
वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
पदों का विवरण
बिहार पुलिस ने विभिन्न पदों के लिए कुल 4128 भर्ती है। इन भर्तियों में सबसे अधिक पद जेल वार्डन के लिए हैं, जिनकी संख्या 2417 है। इसके अलावा, निषेध कांस्टेबल के लिए 1603 पद और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए 108 पद है।
आयु सीमा
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी/एसटी सभी वर्गो के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।