
बिहार के जो युवा सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है, उनके लिए खुशखबरी है। पुलिस कांस्टेबल और एसआई के साथ ही, बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जेई (JE) और अन्य पदों के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। वर्क इंस्पेक्टर के 1100 से भी ज़्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है। BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएंगे।
BTSC Work Inspector Bharti 2025 महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती आयोग | बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) |
पद का नाम | कार्य निरीक्षक (Work Inspector) |
वैकेंसी | 1114 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 अक्टूबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
विज्ञापन संख्या | 25/2025 |
आयुसीमा | 18-37 वर्ष (संभावित)। आरक्षित वर्गों के लिए छूट |
भर्ती के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालाँकि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता को चेक कर लें। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
वर्क इंस्पेक्टर की सैलरी और भत्ते
इस भर्ती में चयन होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-06 के अनुसार हर महीने सैलरी मिलेगी। इस लेवल पर आपकी बेसिक सैलरी ₹35,400 से शुरू होकर ₹1,12,400 तक जा सकती है। इसके अलावा, आपको अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे आपकी कुल मासिक आय काफी अच्छी हो जाएगी।
10 नवंबर 2025 से पहले कर लें आवेदन
बिहार में वर्क इंस्पेक्टर के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और पूरी जानकारी 10 अक्टूबर को बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए BTSC की वेबसाइट पर जाएँ।