
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी के लिए बड़ी खबर सामने आई है, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 11 अक्टूबर, 2025 को राजयभर में माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (BSEB STET Admit Card 2025) जारी कर सकता है। STET परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से किया जाएगा, ऐसे में अभ्यार्थी को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र इसकी ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब होगी BSEB STET परीक्षा?
बिहार बोर्ड STET परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से शुरू होकर ३१ अक्टूबर तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड़ में किया जाएगा। बीएसबी एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिसमें पेपर 1 अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बँगला, सामाजिक विज्ञान, मैथली, अरबी, फ़ारसी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, भोजपुरी, ललित कला और नृत्य विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
वहीं पेपर 2 में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, गणित, मगही, अरबी, फ़ारसी, बंगला, पाली, प्राकृत, भौतिक विज्ञान, मैथली, कैमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, बायोलॉजी, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिजय, कम्प्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल होंगे। जिसके लिए आज किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
BSEB STET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- बिहार बोर्ड STET एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए सबसे पहले इसकी वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर आप STET 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रशन नंबर आदि जानकारी भरकर इसे सबमिट कर दें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।