
बिहार पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर नई भर्ती निकली है। रिटायर्ड हो चुके लोग भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है। योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police CID Vacancy 2025 Overview
भर्ती निकाय | बिहार पुलिस अपराध अनुसंधान विभाग ( बिहार पुलिस CID) |
पद का नाम | सहायक निदेशक (असिस्टेंट डायरेक्टर) और वरीय वैज्ञानिक सहायक (सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट) |
वैकैंसी | 189 (असिस्टेंट डायरेक्ट- 89, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट- 100) |
ऑफिशियल वेबसाइट | police.bihar.gov.in |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 06 अक्टूबर 2025 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 31 अक्टूबर 2025 |
योग्यता | M.Sc/M.Tech |
आयुसीमा | 21 से 65 वर्ष तक। |
सैलरी | 50,000 से 65,000/- प्रति माह तक |
पद का प्रारूप | संविदा |
CID भर्ती के लिए योग्यता
बिहार पुलिस सीआईडी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों, जैसे रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, या मनोविज्ञान में एम.एससी. या एम.टेक. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक. की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी। एक खास बात यह है कि सेवानिवृत्त पदाधिकारी (Retired Officials) भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जिनके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन नियोजन हेतु गठित बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
CID भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- इसके बाद जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।