क्या आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की चश्मा रिटेल करने वाली कंपनी Lenskart बहुत जल्द अपना IPO लॉन्च करने वाली है। हाल ही कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) से बहुप्रतीक्षित IPO के लिए मंजूरी मिल गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक पता लगा है कि Lenskart नवंबर महीने तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है।

IPO की पूरी जानकारी!
SEBI के पास Lenskart ने इस साल जुलाई में ड्राफ्ट रेड हरेंग प्रोस्पेक्ट्स जमा किया था। बाजार में आईपीओ इस साल सबसे बड़े इश्यू में शामिल होने जा रहा है।
- इस IPO का आकार 7,500 से 8000 करोड़ रूपए का हो सकता है।
- कंपनी इश्यू के माध्यम से 2,150 करोड़ रूपए जुटा सकती है।
- कंपनी के प्रमुख संस्थापक, पीयूष बंसल, नेहा बंसल, सुमीत कपाही और अमित चौधरी एवं अन्य प्रमुख निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए 132.3 मिलियन शेयर बेचने वाले हैं।
- इस आईपीओ के प्रमुख बैंकर्स कोटक महिंद्रा, मॉर्गन स्टेनली, सिटी, एवेंडस केपिटल और इंसेटिव फिस्कल सर्विसेज होने वाले हैं।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
Lenskart की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार चुकी है और अब अपने कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी करेगी। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 297 करोड़ रूपए है। जबकि पिछले साल 2024 की बात करें तो इसे 10 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ था। कंपनी के राजस्व में 22% की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 5,428 करोड़ से बढ़कर 6,625 करोड़ रूपए हो गया है।
IPO फंड का इस्तेमाल कहाँ होगा?
लेंसकार्ट इस आईपीओ से जो पैसे जुटाएगी उसका इस्तेमाल अपने कारोबार में विस्तार करने के लिए किया जाएगा। भारत में 272 करोड़ रूपए से यह नए स्टोर खोल सकती है। जितने भी 2700 से अधिक स्टोर्स हैं उनके किराए, लीजिंग और अन्य खर्चों के लिए 591 करोड़ रूपए का इस्तेमाल किया जाएगा।