Tags

Bank Holiday: 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों किया ऐलान

RBI ने अचानक 10 अक्टूबर को सभी बैंकों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है, जिससे लोगों में हलचल मच गई है। अगर आपके जरूरी बैंकिंग काम पेंडिंग हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। जानिए आखिर क्यों लिया गया ये फैसला, और किन राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

By Pinki Negi

इस महीने बैंक छुट्टियों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा ऐलान किया है, बता दें अक्टूबर के महीने में कई त्यौहार पड़ रहे हैं। ऐसे में त्योहारों से पहले बैंकों की छुट्टियों को लेकर आरबीआई ने लिस्ट जारी की है, इनमें कल यानी 10 अक्टूबर, 2025 सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि किन-किन राज्यों में 10 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे और इस महीने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

10 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक

अक्टूबर महीने में देश के विभिन्न राज्यों में धार्मिक और क्षेत्रीय उत्सव के कारण कई छुट्टियां देखने को मिलेंगी, जिसमें कल 10 अक्टूबर को शील्मा में करवा चौथ के पूर्व पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 अक्टूबर के दिन शनिवार को पूरे भारत में दूसरे सप्ताह के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। तो 12 अक्टूबर को रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं लगातार तीन दिन अवकाश के आल्वा इस महीने बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट निम्नलिखित है।

अक्टूबर में Bank Holiday List

  • 10 अक्टूबर के दिन शुक्रवार को करवाचौथ के कारण शिमला में बैंक रहेंगे बंद।
  • 11 अक्टूबर के दिन शनिवार के कारण भारत में सभी जगह बैंक रहेंगे बंद।
  • 12 अक्टूबर के दिन रविवार को भारत में सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर को कटी बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर को सभी जगह बैंक बंद।
  • 20 अक्टूबर को दीपावली, काली पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • २१ अक्टूबर को दीपावली, लक्ष्मीपूजन, बेलापुर, भोपाल, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, नागपुर, भुबनेश्वर के साथ-साथ श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर को विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर को भाई दूज, निंबोल चकोवा के कारण, चित्रगुप्त जयंती के कारण अहमदाबाद, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, गंगटोक, कोलकाता, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर को चौथा शनवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर को छठ पूजा के कारण कोलकाता, रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर को छठ पूजा के कारण रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर को सरदार और वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें